फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   3896 got corona vaccinated on tuesday

3896 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन, 26 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज

Tue, 25 Jan 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
3896 got corona vaccinated on tuesday
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिले के 3896 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इस दौरान 26 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। अब तक स्वास्थ्य विभाग 889029 लोगों को पहली तथा 616097 को दूसरी डोज लगाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को चार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई। तीन फ्रंट लाइन वर्कर ने भी बूस्टर डोज लगवाई। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 556 किशोर व किशोरियों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 497 लोगों ने पहली तथा 1637 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 151 लोगों ने पहली तथा 594 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 84 लोगों ने पहली तथा 351 ने दूसरी डोज लगवाई। 19 बुजुर्गों ने भी बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन

50 विद्यार्थियों को लगाई वैक्सीन
नरवाना। एसडी पब्लिक स्कूल में 15 वर्ष से अधिक आयु के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीमा एवं मनीषा ने विद्यालय के 50 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई। प्राचार्य अनिता मलिक ने कहा कि वैक्सीन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसलिए किशोरों को वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी जागरूक होकर वैक्सीनेशन में सहयोग करना चाहिए। सनातन धर्म शिक्षा समिति के सभी सदस्यों एवं तदर्थ समिति के सयोजक जोरा सिंह, सदस्य मुकेश गोयल, राजेंद्र मितल, तेजवंत राय और कृष्ण कुमार ने वैक्सीनेशन अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed