फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   35 thousand meters of pipe called for water supply to every house

Jind News: हर घर जल पहुंचाने के लिए मंगाए 35 हजार मीटर पाइप

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
35 thousand meters of pipe called for water supply to every house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल के माध्यम से जल पहुंचाने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 35 हजार मीटर पाइप मंगवाई है। जींद व अलेवा खंड के गांवों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि हर घर तक जल पहुंचाया जा सके। अब तक इन दोनों खंडों के 53 गांवों में 75 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। विभाग ने अब तक लगभग 37 हजार मकानों तक पानी पहुंचाया है। इसके अलावा इन गांवों में लगभग 50 हजार मकान हैं। यह काम विभाग को मार्च 2023 तक पूरा करना है। लंबे समय में इतना कम कार्य होने से प्रशासन के लिए निर्धारित समय पर यह काम निपटाना भी चुनौती होगी।

जनस्वास्थ्य विभाग ने लगभग दो वर्ष पहले जिले में हर घर से नल के माध्यम से जल का अभियान शुरू किया था। इसको लेकर प्रथम चरण में हर घर में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नलों से जल को व्यर्थ बहाने से रोकने के लिए हर घर में कनेक्शन कर टूटी लगाकर टेप लगाने का काम शुरू किया था। इस काम को पूरा करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने सक्षम युवाओं व विभागीय कर्मियों के माध्यम 53 गांवों में इस कार्य को पूरा किया। इसमें 37 हजार मकान मालिकों को सुविधा दी गई। अब इन खंडों में इस अभियान को पूर्ण करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आया है। इसके तहत अब 35 हजार मीटर पाइप मंगवाए गई है। इन पाइपों का अलग अलग साइज होगी। यह डीआई पाइप होगी। जींद खंड के तलौड़ा गांव ने इस अभियान के तहत गांव में कनेक्शन करवाने से मना किया है।
विज्ञापन


बाक्स

डीआई पाइप शीघ्र आने की उम्मीद

जनस्वास्थ्य विभाग ने डीआई चार, छह, आठ व 12 इंची मोटी पाइप मंगवाई है। इनका साइज अलग-अलग 300, 200, 150 व 100 एमएम का होगा। विभाग ने लगभग एक सप्ताह पहले ही इन गांवों के लिए पाइपों के एस्टीमेट भेजे थे। जोकि जल्द ही आने वाले हैं। इनके आने के बाद इन गांवों में अधूरे रहे कार्य को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

इन गांवों में दिए गए हैं पेयजल कनेक्शन

जल जीवन मिशन के तहत कई गांवों में टोटी लगाई गई है। इनमें अहिरका, अलेवा, अमरहेड़ी, बधाना, बड़ौदी, बरसोला, बिघाना, बोहतवाला, चुहड़पूर, दालमवाला, दुड़ाना, गोहियां, हैबतपुर, हसनपुर, ईक्कस, ईंटल कलां, ईंटल खुर्द, जाजवान, जलालपुर कलां, जलालपुर खुर्द, झांझ कला व खुर्द,जीतगढ़,जीवनपुर, जुलानी, कैरखेड़ी, कंडेला, कटवाल, खांडा, खेड़ी बुल्लां, जाजवान, खेड़ी तलोडा, खोखरी, खुंगा, लोहचब, मांडो, मनोहरपुर, नगूरां, निर्जन, पेगां, पिंडारा, रायचंदवाला, रूपगढ़, संगतपुरा, शाहपुर, शामदों, श्रीरागखेड़ा, तेगबहादुरपुर गांवों में घरों में कनेक्शन देने और टोंटी लगाने का काम किया गया है।


बाक्स

वजन

जनस्वास्थ्य विभाग ने जींद और अलेवा खंड में जल जीवन मिशन के तहत 75 प्रतिशत काम पूरा किया है, बाकी काम के लिए 35 हजार मीटर डीआई पाइप मंगवाई गई है। यह पाइप जल्द ही मिलने वाली हैं। इसके बाद जिन गांवों में कोई कार्य बचा है तो वहां पर भी पाइप दबाकर लोगों के घरों तक पानी प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाएगा। -कर्ण सिंह बहल कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed