फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   उपुचनाव में उतरे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों पर कसा तंज

उपुचनाव में उतरे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों पर कसा तंज

Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
उपुचनाव में उतरे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों पर कसा तंज
कांग्रेस ऐसी भैंस जो चारा जींद-कैथल में खाती है और दूध दिल्ली में देती है : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जनता को रिझाने के लिए जींद उपचुनाव में खड़े उम्मीदवार उनकी पार्टी के अन्य नेताओं ने पूरी ताकत झोक दी है। प्रचार के लिए अब एक दिन का और समय बचा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा के लिए लोगों से वोट मांगा और नई सब्जी मंडी में जनसभा का संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ऐसी भैंस है जो चारा तो जींद और कैथल का खाती है, मगर दूध दिल्ली में देती है। उन्होंने कहा कि अब तक विधानसभा की 72 बैठकें हो चुकी हैं लेकिन रणदीप सुरजेवाला की हाजिरी महज सात ही रही है। सुरजेवाला ने कभी भी कैथल की आवाज विस में नहीं उठाई तो वे जींद की क्या आवाज उठाते। आज कांग्रेस उम्मीदवार जींद का कर्ज माफ करने की बात कर रहे हैं, मगर दस साल के शासन में मंत्री रहते हुए जींद का कर्जा क्यों नहीं माफ किया। इनेलो और जेजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि जो लोग घर के विवाद को नहीं सुलझा सकते वो समाज का क्या भला करेंगे। उनका तो भगवान ही मालिक है। दोनों ऐसी पार्टियां हैं, जिसमें दादा-दादी और पोते हैं। वे घर का विवाद सुलझा नहीं पा रहे हैं तो एक विधानसभा क्षेत्र या प्रदेश का क्या भला करेंगे। उन्होंने कहा कि कई-कई परिवारों को मिलाकर तो पार्टी बनते देखी है, लेकिन एक ही परिवार में दो-दो पार्टियां पहली बार देख रहे हैं। वो भी एक-दूसरे से हिसाब चुकता कर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि दोनों जवानों को मेरी यही नसीहत है कि अभी थोड़ा सा धैर्य रखें। धैर्य रखकर सीखें कि राजनीति में कैसे काम करना होता है। कैसे परिवार को इकट्ठा रखना होता है।
विज्ञापन

महाभारत के दो खलनायकों के नाम भी ‘द’ से शुरू होते हैं
एक बार फिर मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए बिना विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाभारत में दो खलनायक थे और दोनों के नाम ‘द’ से शुरू होते हैं। दुर्योधन व दुशासन। कहीं ऐसा नहीं हो कि इन्होंने अपना व्यवहार सही नहीं किया तो जनता ‘द’ से जानने लग जाय इनको।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजेवाला की फिसली जुबान पर ली चुटकी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एक वीडियो देखा है, जिसमें रणदीप सुरजेवाला पत्रकार को कह रहे हैं कि कैथल की जनता का उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज के जमाने में तो नार्को टेस्ट है, लेकिन पहले जब आदमी की झूठ पकड़नी होती थी तो उसे अर्ध निद्रा में जगाकर पूछा जाता था और वह सच बोल देता था। इस वीडियो में भी यही हुआ है।
पिहोवा में भी सुरजेवाला को चुनाव लड़वाने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने फिर से चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि कांग्रेस की मीटिंग हुई है। पिहोवा में होने वाले उपचुनाव में भी रणदीप सुरजेवाला को चुनाव लड़वाने की तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि पिहोवा के विधायक का पिछले दिनों निधन हो गया था।
पहले चलती थी बीबीसी सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बीबीसी (भर्ती, बदली और सीएलयू) सरकार चलती थी। इसमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होता था। अब सब पारदर्शी तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएलयू का काम एक अधिकारी का होता है, लेकिन पिछली सरकार में यह सीएम ऑफिस से होता था । इसके चलते मुख्यमंत्री कार्यालय में भी भ्रष्टाचार हुआ। मेरी सरकार ने यह काम वापस अधिकारी को सौंप दिया है।
अब नौकरियों के लिए लोगों को जमीन और टूम नहीं बेचनी पड़ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में लोगों को नौकरियों के लिए विधायकों और मंत्रियों के पीछे घूमना पड़ता था। बिना रिश्वत के नौकरियां नहीं मिलती थीं। लोगों को नौकरियों के लिए अपनी जमीन और महिलाओं की टूम (आभूषण) बेचने पड़ते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने इस बिचौलिया सिस्टम को खत्म कर भर्ती प्रणाली में पारदर्शिता लाई है। अब लोगों को अपने बच्चों को नौकरी लगवाने के लिए जमीन और टूम बेचने की जरूरत नहीं पड़ती। ग्रुप सी और डी की भर्ती से इंटरव्यू सिस्टम को खत्म कर बिचौलिया सिस्टम को भी खत्म कर दिया।
डॉ. मिड्ढा की जेब में काम की लिस्ट डाल देना
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार जींद उपचुनाव में डॉ. कृष्ण मिड्ढा को भारी मतों से विजयी बना देना फिर आप लोगों को अपने कामों के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दवाई लेने के बहाने डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पास चले जाना और चुपके से अपने कामों की लिस्ट उनकी जेब में डाल देना। जब भी वे चंडीगढ़ आएंगे मैं उनकी जेब से वह लिस्ट निकाल कर आपके सारे काम कर दूंगा।
सोनिया के हाथ में रिमोट : सारंग
भाजपा हरियाणा लोकसभा के सहप्रभारी विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री भले ही मनमोहन सिंह रहे, लेकिन रिमोट सोनिया के हाथ में था। उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू बताते हुए कहा कि कोहनी से मुड़े लोग, घुटने से टिके लोग, बरगद की बात करते हैं गमले में खिले लोग। सारंग ने कहा कि बोफोर्स के कमीशन से बड़ा हुआ पप्पू आज राफेल पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद रमेश कौशिक ट्यूबलेस टायर हैं, जिनमें पंचर नहीं होता। ऐसे में लोगों को विधायक भी ऐसा ही बनाना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने उम्मीदवारों को बताया लंगवाड़े
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने विरोधी उम्मीदवारों को लंगवाडे़ (जिनकी शादी नहीं होती) तक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा का तो बाप मरग्या, उन लंगवाड़यां के तो सारैंयां के बाप जीवैं हैं। उन्होंने कहा कि यह सारे प्रवासी तो उड़ जाएंगे। यहां सिर्फ मिड्ढा नजर आएंगे।
परिवार को तबाह कर जींद की संस्कृति को तबाह करने आए हैं
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जेजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग परिवार को तबाह कर जींद की संस्कृति को तबाह करने आए हैं। आज किसी के पीछे सीबीआई लगी है, किसी के पीछे ईडी।
बीरेंद्र-कार्यकर्ताओं के लिए भी बनाएंगे स्कीम
जिस समय सभी नेता मंच से प्रदेश में नौकरियों की पारदर्शिता की बात कर रहे थे, तभी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नौकरियों में कार्यकर्ताओं के लिए भी स्कीम लाएंगे। वह भी कहेंगे कि हमारे भी एक-एक, दो-दो लगेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से ही चलती है।

म्हारे आले भी कवैं स उपर तो मोदी ही आवैगा
अपने जाने माने अंदाज में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ये म्हारे आले भी न्यूं कवैं हैं के ऊपर तो मोदी आवैगा। इस पर उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा कि पता है कौण हूं मैं? इस पर लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed