फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   इनेलो ऑफिस से दुष्यंत समर्थकों ने रात को उतारे झंडे व अभय के पोस्टर व चश्मे का निशान

इनेलो ऑफिस से दुष्यंत समर्थकों ने रात को उतारे झंडे व अभय के पोस्टर व चश्मे का निशान

Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
इनेलो ऑफिस से दुष्यंत समर्थकों ने रात को उतारे झंडे व अभय के पोस्टर व चश्मे का निशान
इनेलो कार्यालय से दुष्यंत समर्थकों ने उतारे झंडे, अभय के पोस्टर और चश्मे का निशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो से अलग होकर अजय सिंह चौटाला और दुष्यंत चौटाला द्वारा नई पार्टी बनाने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने जींद स्थित इनेलो के कार्यालय से इनेलो का झंडा उतार दिया। यहां तक कि जगह-जगह लगे अभय सिंह चौटाला के पोस्टर और चश्मे के निशान को भी उतार दिया। इसके बावजूद पार्टी कार्यालय के बाहर लगे इनेलो ऑफिस का नाम व उसके बीच में लगा चश्मे का निशान अब भी बाकी है। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने अभय सिंह के पोस्टर को भी आग के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें सुबह से ही वायरल हो रही हैं। नई पार्टी की घोषणा और जींद में की जाने वाली नौ दिसंबर की रैली को लेकर दुष्यंत समर्थकों ने रैली के लिए जगह की तलाश करनी शुरू कर दी है।
जानकारी के लिए शनिवार को जींद में हुई इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी और इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक में अजय सिंह चौटाला ने इनेलो और चश्मा अपने छोटे भाई अभय सिंह चौटाला को गिफ्ट कर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। इसके बाद जींद की अर्बन इस्टेट स्थित इनेलो ऑफिस में लगा इनेलो का झंडा उतार दिया। इतना ही नहीं ऑफिस में जगह-जगह लगे अभय सिंह चौटाला के पोस्टरों को भी उतार दिया। कुछ जगह चश्मे के निशान के भी पोस्टर लगे थे। उनकों भी उतारा गया, लेकिन अब भी यह ऑफिस इनेलो का होने की गवाही दे रहा है। ऑफिस के मुख्य गेट पर जिला कार्यालय इनेलो अब भी लिखा हुआ है। उसके नीचे चश्मे का निशान बना हुआ है। उधर सुबह से ही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें अभय सिंह चौटाला के पोस्टरों को जलाया जा रहा है। इस पोस्टर में पूर्व इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी, जोकि अजय सिंह चौटाला के साथ खुलकर आ चुके हैं, का भी फोटो लगा हुआ है। लोग इसे शरारती तत्वों का कारनामा बता रहे हैं।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की रैली के लिए स्थान की तलाश शुरू
अजय सिंह चौटाला समर्थक एवं पूर्व इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व जिला कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान ने अजय सिंह चौटाला की प्रस्तावित नौ दिसंबर की रैली को लेकर रैली स्थल की तलाश शुरू कर दी है। जिस देवीलाल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, वह भीड़ के लिहाज से छोटा पड़ गया था। अब रैली में अजय सिंह समर्थकों को भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसलिए दोनों नेताओं ने सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम के पास पड़ी खाली जमीन, पांडु पिंडारा के खेतों में जमीन का निरीक्षण किया। कृष्ण राठी ने कहा कि फिलहाल रैली स्थल फाइनल नहीं किया गया है। जल्द ही रैली स्थल फाइनल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय सिंह चौटाला समर्थकों का जींद कार्यालय पर कब्जा
अर्बन इस्टेट स्थित इनेलो के जिला कार्यालय पर अब दुष्यंत समर्थकों का कब्जा है। पांच नवंबर को जींद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे अभय सिंह चौटाला बैठक के बाद इनेलो कार्यालय में पहुंचे थे। यहां उन्होंने उस समय इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी व कार्यालय सचिव के नाम की नेम प्लेट उखड़वा दी थी और कार्यालय को ताला लगाकर चाबी अपने एक समर्थक को दे दी थी। इसके बाद दुष्यंत समर्थकों ने चाबी हासिल कर ली थी। इसके बाद कोई भी अभय सिंह चौटाला समर्थक इस कार्यालय में दिखाई नहीं दिया। इस प्रकार एक तरह से दुष्यंत समर्थकों का यहां पर कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed