फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खटकड़ गांव की बेटी का हुआ टीम इंडिया महिला फ्लोर बॉल हॉकी टीम में चयन

खटकड़ गांव की बेटी का हुआ टीम इंडिया महिला फ्लोर बॉल हॉकी टीम में चयन

Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खटकड़ गांव की बेटी का हुआ टीम इंडिया महिला फ्लोर बॉल हॉकी टीम में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। इंडिया की महिला फ्लोर बॉल हॉकी टीम में बांगर की बेटी आशा खटकड़ का चयन हुआ। आशा एशिया महिला फ्लोर बॉल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी जोकि 18 से 24 जून तक सिंगापुर में होगी। खटकड़ गांव की आशा का परिवार हिसार में रह रहा है। राजबीर हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर हिसार में कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों में खुशी है। आशा रोहतक में महारानी किशोरी कन्या महाविद्यालय की बीपीएड की तृतीय वर्ष की छात्रा है।

डॉ. दीपेंद्र आर्य ने बताया कि सिंगापुर में होने वाली एशिया महिला फ्लोर बॉल हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया के चयन के लिए एक से नौ जून तक नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवसिर्टी में राष्ट्रीय कैं प लगाया गया। इसमें 20 सदस्यों की भारतीय महिला टीम में आशा का चयन किया गया। इससे पहले 25 से 27 मई तक नोएडा में आयोजित आठवां फ्लोर बॉल हॉकी फैडरेशन कैंप में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 26 महिला खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिए हुआ। आशा खटकड़ ने बीते साल दिसंबर में ग्वालियर (एमपी) में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवसिर्टी फ्लोर बॉल प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक की टीम का नेतृत्व करते हुए प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दिलाया। आशा खटकड़ ने बताया कि टीम इंडिया के लिए उनका चयन होने का श्रेय कोच डॉ. दीपेंद्र आर्य, परिवार के सदस्यों का जाता है। परिवार के सदस्यों ने इस खेल को लेकर प्रोत्साहित किया। एशिया फ्लोर बॉल हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का टीम इंडिया का प्रयास रहेगा। राजबीर खटकड़ ने बताया कि बेटी किसी भी मामले में बेटे से कम नहीं है। बेटी का चयन महिला टीम इंडिया फ्लोर बॉल हॉकी में होना गौरव की बात है। बेटी भी बेटों की तरह माता-पिता, गांव का नाम रोशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed