{"_id":"5b1590d54f1c1bb26e8b64d5","slug":"31528139989-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट स्कूल में पहुंचे एसडीएम पांच शिक्षक मिले नदारद, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट स्कूल में पहुंचे एसडीएम पांच शिक्षक मिले नदारद, जांच के आदेश
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जाट स्कूल के प्रशासक और जींद के एसडीएम विरेंद्र सहरावत सोमवार को जांच करने के लिए जाट स्कूल पहुंचे। यहां पांच शिक्षक नदारद मिले। इस पर उन्होंने पांचों को नोटिस भेजते हुए जवाब मांगा है। सूत्रों के अनुसार जींद के एसडीएम और जाट स्कूल के प्रशासक विरेंद्र सहरावत को शिकायत मिली थी कि कुछ शिक्षक लगातार स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर उन्होंने सोमवार को स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान विरेंद्र, सविता, सुदेश, सोरभ, व सुरेश स्कूल में मौजूद नहीं मिले। एसडीएम विरेंद्र सहरात ने बताया कि सभी शिकों को नोटिस दिया गया है। यदि वे कोई सही जवाब नहीं दे पाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल सूत्रों के अनुसार 12वीं तक की कक्षाओं की छुट्टी होने के बावजूद इसी स्टाफ को डीएड की कक्षाएं लेनी होती हैं, लेकिन यह शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच रहे थे। इस पर किसी ने एसडीएम को इसकी शिकायत की।