{"_id":"5a0492214f1c1bd7538bc541","slug":"31510248993-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने चलाया अभियान
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ भी डेंगू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में डेंगू का डंक रूकने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के दस और मामले सामने आने के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या 111 हो गई है। वहीं नरवाना नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. देवेंद्र बिंदलिश भी डेंगू की चपेट में आ गये हैं।
पिछले करीब 20 दिन में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके लिए वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने कालोनियों में घर-घर जाकर अभियान चलाया, जिसमें लोगों को बुखार के कारण और बचाव की जानकरी दी गई। स्वास्थ्य निरीक्षक रामकुमार की अगुवाई में जींद की पॉश कालोनी अर्बन इस्टेट, सेक्टर आठ व नौ, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, स्कीम नंबर पांच-छह व 19 के घरों में डेंगू लारवा की जांच की गई। गौरतलब है कि जो नए मामले सामने आ रहे हैं, वे अधिकतर पॉश क्षेत्रों में ही हैं। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग पूरा फोकस इन्हीं क्षेत्रों पर कर रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व मे स्वास्थ्य कर्मी ओमप्रकाश, गुरनाम, पवन कुमार, सोनिया मलिक, अमरजीत, प्रदीप शर्मा, जगदीप, उर्मिला, सुमन, सीता, आरती, राधा रानी, राजरानी, अंजू, पूनम रानी, अशमीना की टीम लोगों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। आने वाले दिनों में डेंगू पीड़ितों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।