{"_id":"668ee42214692fd8fd00c0a4","slug":"31-complaints-were-received-in-the-samadhan-camp-25-complaints-were-resolved-jind-news-c-199-1-jnd1001-119744-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में आईं 31 शिकायतें, 25 शिकायतों का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में आईं 31 शिकायतें, 25 शिकायतों का निदान
Thu, 11 Jul 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी08: समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए एसडीएम मनीष फोगाट। स्रोत विभाग
सफीदों। लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार को एसडीएम मनीष फोगाट की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 31 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ज्यादातर शिकायतें फेमिली इनकम संबंधित थी और अन्य बुढ़ापा पेंशन, बिजली की थी। इनको एसडीएम मनीष फोगाट ने संबंधित अधिकारियों को जल्द निपटान के निर्देश दिए। गौरतलब है कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों के एक जगह उपस्थित होने के कारण शिविर में आने वाले प्रार्थियों को अलग-अलग कार्यालयों में भटकना नहीं पड़ता है।
समाधान शिविर में पिल्लूखेड़ा निवासी प्रवीण कुमार बिजली संबंधी समस्या लेकर आया। उसने कहा कि पिछले वर्ष उन्होंने नया बिजली कनेक्शन लगवाया था और विभाग द्वारा बिजली मीटर लगा भी दिया गया, लेकिन उसका अब तक न एक भी बिल आया और न ही मीटर नंबर जनरेट हुआ। एसडीएम मनीष फोगाट के मार्गदर्शन में डीएचबी के जेई सीताराम ने मौके पर ही समाधान किया। बांगडू कलां गांव निवासी रुपेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फेमिली आईडी मे उनकी आय तीन लाख है, जबकि वह मजदूरी करते हैं जिनकी वास्तविक आय 70 हजार है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार राजेश गर्ग, बीएंडआर के एसडीओ अजय कटारिया, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजेंद्र बूरा, एसईपीओ शकूर खान मौजूद रहे।