{"_id":"67437c2ffcd6966de109a684","slug":"280-roadways-buses-went-to-the-state-level-program-passengers-were-troubled-jind-news-c-199-1-sroh1006-126190-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में गईं रोडवेज की 280 बसें, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में गईं रोडवेज की 280 बसें, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
जींद। एकलव्य स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के लिए रविवार को जींद से 280 बसों को भेजा गया। इन बसों के माध्यम से गांव-गांव से लोगों को रैली स्थल पर लाय गया। 85 बसें हिसार से और 65 बसें फतेहाबाद से मंगवाई गई थी।
बसों के समारोह में जाने से लंबे और लोकल रूट प्रभावित हो गए। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रैली में आने वाले लोगों के लिए बसों में ही खाने की व्यवस्था की हुई थी। बसों के रैली में जाने से बस अड्डे पर अधिकतर बूथ खाली दिखाई दिए, जिन बूथों पर परिवहन समिति की बस नहीं थी, उन बूथों पर ज्यादा मारामारी रही। यात्रियों को बस मुहैया नहीं हो पाई। उन बूथों पर यात्री काफी देर तक इंतजार करते दिखाई दिए। इसके कारण उन्हें प्राइवेट वाहन के माध्यम से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।
हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना, पानीपत जैसे लोकल रूट पर परिवहन समिति की बस चलने से यात्रियों को थोड़ी बहुत राहत मिली। रोहतक, कैथल, पानीपत, भिवानी, अंबाला, कुरुक्षेत्र खनौरी, हिसार जैसे रूटों पर भी बस मुहैया नहीं हो पाई। रोडवेज बसों की कमी के चलते अलसुबह लंबे रूट पर चलने वाली बसों का संचालन बाधित रहा, जिसमें सुबह 4:20 पर चंडीगढ़, 5:10 पर दिल्ली, 5:30 पर गुरुग्राम, 5:50 पर पौंटासाहिब, 5:50 पर हरिद्वार, 6:20 पर दिल्ली, 6:20 पर हरिद्वार, 7:30 पर यमुनानगर, 7:50 पर चंडीगढ़, 7:55 पर हरिद्वार, 9:25 पर हरिद्वार, 11:40 पर गुरुग्राम और दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ जाने वाली बस प्रभावित रही।
विज्ञापन
सरकारी कार्यक्रमों में बस भेजने से लोगों को हो रही परेशानी
सरकार के कार्यक्रर्मों में रोडवेज बसें भेजने से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि रोडवेज बसों का प्रयोग केवल यात्रियों की सुविधा के लिए किया जाए। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके।
-- संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ
महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में जींद से कुल 280 बस गई थी, जिसमें से जींद डिपो की 130 बस और 85 बसें हिसार से व 65 बसें शामिल थी। दोपहर बाद बस आ गई थी, जिसके बाद उन्हें रूट पर भेजा गया।
-- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद