फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   260 buses will go from Jind for PM's program, passengers will face problems

Jind News: पीएम के कार्यक्रम में जींद से जाएंगी 260 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी

Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
260 buses will go from Jind for PM's program, passengers will face problems
11जेएनडी10-पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड का फोटो। संवाद
जींद। हिसार में 14 अप्रैल को विकास परियोजना कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। कार्यक्रम में जाने वाले लोगों को ले जाने के लिए जींद डिपो से 260 बस जाएंगी, जिसमें से 110 रोडवेज बस और 150 परिवहन समिति की बस शामिल हैं।
विज्ञापन

110 बस में से 90 बस जींद आगार की और 20 बस दादरी डिपो की रहेंगी। ऐसे में 14 अप्रैल को जींद से अल सुबह चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम के साथ-साथ अन्य लोकल रूट पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जींद डिपो में इस समय रोडवेज बसों की संख्या 168 हैं और परिवहन समिति की बसों की संख्या 162 है। ऐसे में 14 अप्रैल को यात्रियों के लिए 78 रोडवेज बस और 12 परिवहन समिति की बस बचेंगी। जबकि जींद डिपो की बसों में हर रोज लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं। जिससे डिपो को एक दिन में लगभग 12 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इतनी ज्यादा संख्या में बसों के जाने पर यात्रियों को परेशानी होगी। वहीं हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना और पानीपत जैसे लोकल रूट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों का ही आसरा होता है। इतनी ज्यादा संख्या में प्राइवेट बस जाने पर यात्रियों को लोकल रूट पर दिक्कत रहेगी। जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन




सरकार को चाहिए कि रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके और साथ ही लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल जाए। इस तरह के के कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का प्रयोग करने से अन्य रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।

वर्जन
14 अप्रैल को हिसार में आयोजित कार्यक्रम में जींद डिपो से कुल 260 बस जाएंगी। इसमें से 110 रोडवेज बस और 150 निजी बस शामिल होंगी। 110 रोडवेज बस में से 90 बस जींद डिपो की और 20 बस दादरी डिपो की रहेंगी। अन्य जो भी बस रहेंगी यात्रियों की संख्या अनुसार रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
--राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed