फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   250 bikes and 47 cars sold on the first day of Navratri

Jind News: नवरात्र के पहले दिन 250 बाइक व 47 कारें बिकीं

Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 22 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
250 bikes and 47 cars sold on the first day of Navratri
22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप
जींद। केंद्र सरकार ने नवरात्र के पहले दिन जीएसटी की नई दरें लागू कर दी हैं। इसके चलते बाइक की कीमत आठ से 12 हजार रुपये तक कम हुई। इसके चलते सोमवार को जिले में लगभग 250 बाइक बिकी। वहीं जिले की आठ कार एजेंसियों में 47 कार बिकी। कार की औसतन कीमत 40 हजार तक कम हुई।
विज्ञापन

श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा के संचालक नवदीप मलिक ने बताया कि आम दिनों में एक से दो बाइक बिकती थी। सोमवार को उनकी आठ बाइक बिकी हैं। यह जीएसटी व नवरात्र के आगमन का कारण है।
विज्ञापन

बाजार में रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो गई। इनमें कपड़ा, इलेक्ट्रोनिक, ऑटो मोबाइल, लेपटॉप, फोन के मॉडल सस्ते हुए। इससे अब बाजारों में भी रौनक देखने को मिलेगी। इसके अलावा पर्सनल हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम पर टैक्स घटा है। वहीं दवाइयों और कृषि उपकरण खरीदने पर लोगों को कम टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

जीएसटी की दर घटने से इलेक्ट्रॉनिक के कुछ सामान में काफी फर्क पड़ा है। हालांकि एलईडी और एसी के रेटों पर इसका सीधा फर्क दिखाई दे रहा है। ग्राहकों को दो से तीन हजार रुपये की राहत मिली है। बाकी अन्य वस्तुओं पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।-नवीन सोनी, दुकानदार, चाहत सुपर मार्किट जींद

बॉक्स

जीएसटी 2.0 लागू होने कपड़े के भाव कम हो गए हैं। इससे सबसे ज्यादा आम लोगों को फायदा हुआ क्योंकि कपड़ा रोजमर्रा की चीजें हैं।-कपिल, ग्राहक

बॉक्स

अब फोन, लेपटॉप के मॉडल सस्ते हुए हैं। इससे युवा वर्ग को राहत मिली है जिससे नौकरीपेशा करने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा। आजकल फोन और लेपटॉप हर युवा की जरूरत बन गई है।-विनित, ग्राहक

बॉक्स

जीएसटी की दर घटने से ऑटो सेक्टर में भी लोगों को कुछ राहत मिली है। बाइक, कार, ईवी व्हीकलों में दस हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के दाम घट गए हैं।-राहुल, ग्राहक

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

22जेएनडी55: श्री बालाजी ऑटो मोबाइल अलेवा में बाइक खरीदते हुए ग्राहक को चाबी सौंपते संचालक नवदीप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed