फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   25 year old woman strangled to death in Jamni village

जामनी गांव में 25 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या

Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 year old woman strangled to death in Jamni village
जींद। जामनी गांव में 25 वर्षीय महिला की रविवार रात को गला घोंटकर हत्या के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामले में ससुराल पक्ष के पति, सास, ससुर व एक अन्य के खिलाफ साजिशन हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में कैथल के सिवन गांव निवासी कृष्ण ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन 27 मार्च को दादी के दाह संस्कार में शामिल होकर मायके से वापस अपनी ससुराल जामनी गई थी। इसके बाद शाम को उसने अपनी बहन कविता से बात कर घर पर ठीक ठाक पहुंचने के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद रात को उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस बारे में उनको जानकारी जामनी गांव के सरपंच ने रविवार की रात को लगभग एक बजे फोन पर दी। सरपंच ने बताया कि कविता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जब वह जामनी गांव में पहुंचे तो वहां पर कविता के शव को घर के बरामदे में रखा हुआ था। जब उन्होंने मौत के कारणों के बारे में पूछताछ की तो वहां पर मौजूद जगबीर व अभिषेक ने कविता के रात को फांसी लगाने के बारे में जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन का गला घोंटकर हत्या की है और उसके शव को हत्या के बाद फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन

घर में विवाद बना हत्या का कारण
कृष्ण ने बताया कि उसकी बहन का पति जगबीर कविता के साथ अक्सर मारपीट करता था, इसमें उनका सहयोग सास बीरमती, जगबीर का भांजा अभिषेक जोकि जामनी में ही रहता था। इसके अलावा जगबीर का एक दोस्त जिसका वह नाम नहीं जानता उन्होंने मारपीट कर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed