फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2.25 crores grabbed in the bargain of dhaba

Jind News: ढाबे की सौदेबाजी में हड़पे सवा दो करोड़

Sun, 11 May 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
2.25 crores grabbed in the bargain of dhaba
जींद। ढाबे की सौदेबाजी कर सवा दो करोड़ रुपये की राशि हड़पने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूर्व तीन जिला पार्षदों समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डीसी कॉलोनी निवासी ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके देवर और अनूपगढ़ गांव निवासी सुखबीर में अच्छी जान-पहचान रही है। दोनों का घर पर आना जाना भी रहा है। इस दौरान सुखबीर ने बताया कि वह अपना ढाबा बेचना चाहता है जबकि वह उस ढाबे का किरायेदार था और मालिक नहीं था। सुखबीर की बातों में आकर उन्होंने ढाबे का सौदा तय कर लिया। बाकायदा 7 फरवरी 2023 को कोर्ट में कुछ एडवांस भी सुखबीर को दिया गया।
विज्ञापन

सुखबीर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके नाम डील करवा दी, जोकि सही नहीं थी। सुखबीर ने ढाबे का बयाना ले लिया और फुल पेमेंट एग्रीमेंट कर लिया जबकि उसने ढाबे की कोई हिस्सा पहले नहीं खरीदा था। ढाबे की कोई फर्म नहीं है। कहीं सरकारी साइट पर दर्ज नहीं है। सुखबीर ने 2023 में अपने दोस्त लोहचब निवासी उमेद और बूराडेहर निवासी विकास और हथवाला निवासी कपिल के साथ मिलकर नई पार्टनरशीप तैयार कर ली। इसके चलते उसकी वाली डील रद्द हो गई। सुखबीर और उसके दोस्तों ने उसके दो करोड़ 20 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में सुखबीर, कपिल, उमेद, विकास के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जल्द अमल में लाई जाएगी।

--सतीश कुमार, जांच अधिकारी, सिविल लाइन थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed