फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   220 kg of poppy seeds found in bushes near Ghaso village

Jind News: घसो गांव के पास झाड़ियों से मिला 220 किलोग्राम चूरापोस्त

Sun, 19 Nov 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
220 kg of poppy seeds found in bushes near Ghaso village
नरवाना। सीआईए स्टाफ नरवाना ने घसो गांव में माइनर के नजदीक झाड़ियों से 220 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उचाना थाना पुलिस ने पकड़े गए छह तस्करों समेत आठ लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पकड़े गए नशा तस्करी के आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव घसो बस अड्डा से माइनर के नजदीक कुछ लोग झाड़ियों में कट्टों के साथ बैठे हुए हैं। कट्टों में नशीला पदार्थ भरा हुआ है। जिसे तस्करी कर लाया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर उन्हें काबू कर लिया। पुलिस जांच में 11 कट्टे बरामद हुए, जिनमें कुल 220 किलोग्राम चूरा पोस्त भरा हुआ था। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान गांव मुल्लापुर फिल्लौर पंजाब निवासी नरेंद्रजीत, प्रभजोत, अशोक, असलम मसीह, विजय के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि चूरापोस्त को निम्बाहेडा निवासी गोकुल तथा चित्तौडग़ढ़ निवासी मिया से खरीद कर लाया गया था। आरोपी चूरापोस्त को अलग-अलग वाहनों से तस्करी कर लाए थे। जिसे पंजाब ले जाया जाना था। डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि 220 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें एक किशोर भी है। आरोपियों से नशा नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि इस कार्य में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed