{"_id":"5c4a0f33bdec22090f3fb285","slug":"21548357427-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पेज के लिए प्रस्तावित रिवाईज्ड न्यूज दुष्यंत चौटाला पर लगाए अर्जुन चौटाला ने अब लोगों के घरों को तोडने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पेज के लिए प्रस्तावित रिवाईज्ड न्यूज दुष्यंत चौटाला पर लगाए अर्जुन चौटाला ने अब लोगों के घरों को तोडने के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादा की फरलो रद्द होने से दादी थीं गुस्सा, कह कर कर्ण से बनवाई थी वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने जनसभा में महिलाओं का आह्वान करते हुए दुष्यंत चौटाला के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा कि यदि घर के पुरुष उनकी बात नहीं मानें तो दो दिन तक उनकी रोटी बंद कर देना। उन्होंने दुष्यंत के इस ब्यान को परिवारों को तोड़ने का प्रयास करने वाला बताया।
इनेलो के चुनावी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में अर्जुन चौटाला ने कहा कि दुष्यंत ने पहले देवी लाल के परिवार इनेलो को तोड़ने का काम किया। फिर चौटाला परिवार को तोड़ने का। अब लोगों के घरों को भी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यंत ने हमारा परिवार तो तोड़ ही दिया, अब जींद के लोगों का परिवार तोड़ने पर उतारू हैं। अपनी जनसभाओं में दुष्यंत चौटाला कह रहे हैं कि यदि ताऊ वोट ना दे तो उसकी दो दिन की रोटी बंद कर देना, अपने आप वोट दे देगा। इस प्रकार के भाषणों से साफ है कि दुष्यंत का मकसद केवल लोगों का परिवार तोड़ना है न कि राजनीति करना। अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज राजनीति का इतना अधिक स्तर गिर गया है कि जितना पहले कभी नहीं गिरा। दुष्यंत इस प्रकार की राजनीति करेंग कभी सोचा भी नहीं था।
दादी की वीडियो जारी करने के सवाल पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि दादा की फरलो रद्द होने तथा उन्हें रात को ही अस्पताल से जेल शिफ्ट करने की सूचना दादी को मिल चुकी थी। इसके बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। वह बार-बार उनका संदेश जनता तक पहुंचाने को कह रही थीं। इसी कारण कर्ण ने दादी के दर्द को वीडियो के जरिए बया किया। परिवार की लड़ाई लोगों के बीच आने के सवाल पर कहा कि जिस प्रकार से दुष्यंत लोगों के परिवारों को तोड़ रहे हैं, उससे लोगों को सचेत करने के लिए यह वीडियो दादी के कहने पर ही जनता तक पहुंचाया गया। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला तलोडा खेड़ी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कह रहे हैं कि यदि ताऊ वोट ना दे तो उसकी दो दिन की रोटी बंद कर दो। इससे अधिक सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने की और क्या बात हो सकती है। चुनाव को बिगाड़ने के लिए दुष्यंत कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुद्दों से भटकाने का प्रयास
यह जींद चुनाव को जरूरी मुद्दों से भटकाने की एक और कोशिश है। जिस दल की जमानत जब्त होने वाली हो, या तो व्यक्तिगत आरोप लगाते हैं या झूठ फैलाने की कोशिश करते हैं। जिस वीडियो की चर्चा हो रही है उसमें ने तो बुजुर्ग शब्द है और न ही किसी के लिए अनादर की बात है। मैंने खुद की तरफ हाथ करके कहा था कि मेरे जैसा कोई अगर किसी अन्य दल की बातों में आए तो उसे पारिवारिक तरीके से समझाएं।
दुष्यंत चौटाला, सांसद।