{"_id":"5bf1adeabdec22699d5adc6c","slug":"21542565354-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौंवी से 12वीं व कॉलेज के छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौंवी से 12वीं व कॉलेज के छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नौंवी से 12वीं तथा कॉलेज के छात्र जिले में अब ऑनलाइन इंजीनियरिंग की तैयारी कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत श्योराण ने कहा कि इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्वयं प्रभा के नाम से चैनल बनाया है। इसमें 32 चैनलों के माध्यम से ऑडियो और वीडियो सुविधा से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन लेक्चर का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इन चैनलों पर एक्सपर्ट द्वारा लेक्चर दिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ विद्यार्थी मोबाइल एप से भी उठा सकते हैं। विद्यार्थी स्वयं प्रभा चैनल मोबाइल में प्ले स्टोर से डाउनलोड व इनस्टॉल कर ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं। स्वयं प्रभा चैनल पर अंडर ग्रेजुएट तक पाठ्यक्रम होंगे। कला, सामाजिक, विज्ञान, वाणिज्य, प्रदर्शन कला, सामाजिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी कानून व कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों को कवर करेंगे। इस योजना का लाभ नौंवी से 12वीं कक्षा के साथ-साथ कॉलेज के छात्र भी उठा सकते हैं।
नहीं उठाना पड़ेगा कोचिंग का खर्च, घर बैठे कर सकेंगे तैयारी
अब तक विद्यार्थियों को इस तरह की तैयारी के लिए बड़े शिक्षण संस्थानों में महंगी फीस अदा करनी पड़ती थी। इसके कारण पिछले वर्ग के विद्यार्थी इस तरह की तैयारी महंगी फीस इन शिक्षण संस्थानों में जमा करवाने के कारण नहीं ले सकते थे। अब यह तैयारी ऑनलाइन होने के कारण प्रत्येक विद्यार्थी तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं। इसके लिए अलग से किसी तरह की फीस अदा नहीं करनी पड़ेगी।
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ
स्वंयप्रभा की मदद से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। ऐसे में इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी कंप्यूटर व नेट के माध्यम से डिजिटल क्रांति से जुड़ पाएंगे।
विज्ञापन
अजीत श्योराण, जिला शिक्षा अधिकारी