फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राज्य पेज के लिए प्रस्तावित युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल ने दिया पद से इस्तीफा, बोले डॉ. अजय चौटाला को पार्टी से निका

राज्य पेज के लिए प्रस्तावित युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल ने दिया पद से इस्तीफा, बोले डॉ. अजय चौटाला को पार्टी से निका

Fri, 16 Nov 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
राज्य पेज के लिए प्रस्तावित युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल ने दिया पद से इस्तीफा, बोले डॉ. अजय चौटाला को पार्टी से निका
युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल ने अपनी नियुक्ति के 11 दिन बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. अजय चौटाला को इनेलो से निष्कासित कर दिया गया। इसी से आहत होकर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वीरवार को गोहाना रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में गिल ने कहा कि इससे पहले चौटाला परिवार के विवाद में वे तटस्थ रहे थे, लेकिन डॉ. अजय चौटाला के निकाले जाने से वह इस पद पर नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि अशोक अरोड़ा द्वारा अजय चौटाला के निष्कासन की जानकारी दी जा रही है। यह सभी को पता है कि अशोक अरोड़ा कब पार्टी में आए हैं। अजय चौटाला यदि चाहते तो केंद्र में मंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में अब 17 नवंबर को जींद में प्रदेशभर के इनेलो कार्यकर्ता यह दिखा देंगे कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का समर्थन किसके साथ है। गिल ने कहा कि वे पूरी तरह से डॉ. अजय चौटाला के साथ हैं।
विज्ञापन

इतिहास अपने आप को दोहरा है
एक सवाल के जवाब में प्रदीप गिल ने कहा कि वे मानते हैं कि इतिहास अपने आपको दोहरा रहा है। इससे पहले पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के समक्ष भी ठीक यही स्थिति थी, जो आज ओमप्रकाश चौटाला के समक्ष है। ऐसे में इनेलो के कार्यकर्ता तय करेंगे कि पार्टी की बागडोर किसे सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed