फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जो किसान ऋणमुक्ति व किसान अधिकार विधेयक को लागू करेगा उसको देंगे वोट : योगेंद्र यादव

जो किसान ऋणमुक्ति व किसान अधिकार विधेयक को लागू करेगा उसको देंगे वोट : योगेंद्र यादव

Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
जो किसान ऋणमुक्ति व किसान अधिकार विधेयक को लागू करेगा उसको देंगे वोट : योगेंद्र यादव
ऋण मुक्ति और किसान अधिकार विधेयक लाने वाले को ही किसान देंगे वोट : योगेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वराज इंडिया पार्टी के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि 29 और 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद की तरफ कूच किया जाएगा। इसमें 201 किसान संगठनों के लाखों लोग शामिल होंगे। इस मौके पर संसद में लंबित किसान ऋण मुक्ति विधेयक और किसान अधिकार विधेयक को लागू करने की मांग की जाएगी। जो भी पार्टी इसे लागू करने का वादा करेगी किसान संगठन उसी को वोट देंगे। यादव स्थानीय जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 29 और 30 नवंबर को पूरे भारत के किसान अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठे होंगे। इसमें किसानों की मांगों को उठाया जाएगा। 29 नवंबर को किसान दिल्ली में चारों दिशाओं से पैदल मार्च करते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचेंगे। 30 नवंबर को रामलीला मैदान से पैदल संसद मार्ग पहुंचेंगे। अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे। यादव ने कहा कि अब किसान विरोध नहीं विकल्प दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दो दिन का स्पेशल अधिवेशन बुलाकर किसानों के दुख-दर्द पर चर्चा करने की मांग की। इस मौके पर उनके साथ गुरमेल, इंदिरा, दीपक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की डेढ़ गुना लागत मूल्य देने की घोषणा फर्जी
योगेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को फसल का लागत मूल्य का डेढ़ गुना देने की जो घोषणा की है वह फर्जी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल आंशिक लागत का डेढ़ गुना लाभ दिया है, जबकि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार संपूर्ण लागत का डेढ़ गुना देना चाहिए। जिस धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1750 रुपये दिया जा रहा है, वह केवल आंशिक है, जबकि यही मूल्य यदि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार दिया जाए तो यह 2340 रुपये बनता है। इसलिए केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed