फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, अधिकारी बोले हाऊसिंग बोर्ड की डिजाइन में खोट

हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, अधिकारी बोले हाऊसिंग बोर्ड की डिजाइन में खोट

Fri, 15 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, अधिकारी बोले हाऊसिंग बोर्ड की डिजाइन में खोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोग जनस्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते गंदगी में जीने को मजबूर हैं। पिछले करीब 20 दिन से लोग सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। लोगों का कहना है कि इससे घरों में गंदा पानी घुसा रहता है। लोग न तो घर में आराम कर पा रहे हैं और न ही खाना खा पा रहे हैं। ऐसे में गलियों में ही आश्रय ले रखा है।
यूं तो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीवरेज की समस्या काफी पुरानी है, लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए 2 साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने 32 लाख रुपये खर्च कर दोबारा सीवरेज लाइन भी दबाई। इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। लोग सीवरेज के बैक मारने की समस्या से त्रस्त हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं हो रहा है। अब विभाग के अधिकारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के डिजाइन में ही खामी बता कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। इस समस्या को लेकर लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत की, यहां से शिकायत दर्ज कर नंबर भी दिया गया, लेकिन किसी ने मौके पर पहुंच कर लोगों की तकलीफ नहीं जानी। इससे लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत नंबर 220860 का नहीं हुआ हल
हाएसिंग बोर्ड निवासी नीलम ने बताया कि पिछले करीब 20 दिन से यह समस्या बनी हुई है। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर कॉल की तो वहां शिकायत दर्ज करने के बाद 220860 नंबर दिया गया। इसके बावजूद सीवरेज की दिक्कत को ठीक करने के लिए अधिकारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर मैन से लेकर एक्सईएन तक शिकायत
हाउसिंग बोर्ड निवासी छज्जूराम ने बताया कि पिछले 20 दिन से लोग परेशान हैं। इसको लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के सीवर मैन से लेकर एक्सईएन तक को शिकायत की गई। पिछले सप्ताह दी शिकायत में मंगलवार को पंप लगाकर सीवर साफ करने का आश्वासन दिया था। अब मंगलवार भी निकल गया है, लेकिन समस्या जस की तस है।
नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं लोग
पिछले कई सालों से सीवरेज की समस्या बनी हुई है। सीवरेज का गंदा पानी घरों में आ रहा है। इससे नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन का भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। कॉलोनी के लोग सभी प्रकार के टैक्स भरते हैं, लेकिन फिर भी समस्याओं से परेशान होना पड़ रहा है।
-छज्जूराम, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी।
कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं, सीवरेज का गंदा पानी रसोई में भी आ रहा है। इससे घर के अंदर बदबू रहती है और बाहर गली में ही बैठा रहना पड़ता है। कई बार इस समस्या को लेकर आलाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे कॉलोनी में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

धर्मपाल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी।
हाउसिंग बोर्ड के डिजाइन में खामी
हाउसिंग बोर्ड का सीवरेज बस स्टैंड बूस्टर से काठ मंडी बूस्टर पर जाता है और यहां से हांसी रोड स्थित एसटीपी पर भेजा जाता है। दोनों बूस्टर और एसटीपी सही चल रहे हैं। ऐसे में दिक्कत आने की संभावना नहीं है। हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की सीवरेज लाइन काफी नीची है। इसके चलते यहां का पानी देर से निकलता है। फिर भी मामले को देख कर हल निकाला जाएगा।
-दलबीर सिंह बूरा, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed