फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जेल जंपर ईनामी कुख्यात दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

जेल जंपर ईनामी कुख्यात दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
जेल जंपर ईनामी कुख्यात दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों
हत्या, हत्या का प्रयास व लूट सहित कई मामलों में वांछित ईगराह गांव निवासी सुनील उर्फ बुढ़ा व कालवन गांव निवासी शीलू उर्फ काणा को पुलिस ने काबू किया है। आरोप है कि सिल्लाखेड़ी बस अड्डे पास दोनों युवक वाहनों को लूटने की कोशिश कर रहे थे। अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार बरमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। इसमें नौ एमएम की एक कारबाइन, एक रिवाल्वर, आठ जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल व नेपाली करंसी, पांच मोबाइल एक वाईफाई और एक बाइक बरामद की है। सफीदों डीएसपी सुनील कुमार व डिटेक्टिव टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि सफीदों के सिल्लाखेड़ी बस अड्डे के पास सिंघाना रोड पर दो युवक अपने हाथों में हथियार लेकर वाहनों को लूटने की कोशिश की फिराक में हैं। इस पर एएसआई कृष्ण खर्ब अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हथियारों सहित काबू कर लिया। डीएसपी ने बताया कि सुनील उर्फ बुढ़ा के खिलाफ जींद, हांसी, नारनौंद, हिसार में लूट, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, आर्मज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। आजीवन कारावास का सजायाफ्ता होने के बाद 2015 से पेरोल जंपर भी है। सुनील पर हरियाणा पुलिस ने पांच हजार ईनाम भी रखा हुआ था। इसी प्रकार शीलु उर्फ काणा के खिलाफ लूट, हत्या का प्रयास, डकैती के कुल सात मुकदमे टोहाना, नरवाना में दर्ज हैं। इस सभी मामलों में यह फरार चल रहा था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने जुलाई 2017 में पानीपत में उचाना निवासी राजेश श्योकंद की हत्या की थी। जुलाई 2017 में ही हिसार के सेक्टर में गेंगस्टर प्रदीप जमावड़ी की हत्या काला बाडला के साथ मिलकर की थी। इसके अलावा पंजाब के रामपुरा शहर से एक गाड़ी को छीन कर लाए थे। इन मामलों में यह दोनों आरोपी भगौड़े बने हुए हैं।
विज्ञापन


सुनील उर्फ बुढ़ा के खिलाफ आपराधिक मामले
-5 मार्च 2005 को एक्साइज एक्ट का मामला जींद में दर्ज है।
-14 जून 2011 को एक्साइज एक्ट का मामला जींद में दर्ज है।
-13 जुलाई 2011 को जींद में दहेज का मामला दर्ज है।
-11 फरवरी 2012 परिजनर एक्ट का जींद में मामला दर्ज है।
-नौ अगस्त 2011 लूट की योजना, हत्या का प्रयास व आर्मज एक्ट का केस हांसी में दर्ज है।
-30 जुन 2011 डकैती व मर्डर का हांसी में मामला दर्ज है।
-9 अगस्त 2011 हत्या व डकैती आर्मज एक्ट का केस नारनौंद थाना में दर्ज है।
-16 जनवरी 2009 सरकारी कार्य में बाधा, हत्या का प्रयास में जींद में मामला दर्ज है।
-5 अक्तूबर 2015 पेरोल जंप का केस जींद में दर्ज है।
बॉक्स
शील उर्फ काणा के खिलाफ दर्ज केस।
-16 फरवरी 2014 को गढ़ी थाना में लूट का मामला दर्ज है।
-आठ नवंबर 2014 को टोहाना में आर्मज एक्ट का मामला दर्ज है।
-31 अक्टूबर 2014 को टोहाना में चोरी व अपहरण का भी मामला दर्ज किया गया है।
-16 अगस्त 2016 को टोहाना थाना में आर्मज एक्ट का मामला दर्ज है।
-17 अगस्त 2016 को टोहाना थाना में आर्मज एक्ट का मामला दर्ज है।
-सदर नरवाना में भी आर्मज एक्ट का मामला दर्ज है।
-साल 2007 में हत्या का प्रयास का केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed