{"_id":"5a9302af4f1c1ba3378b60a2","slug":"21519583919-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलाजफगढ़ गांव में हुई पौडिय़ा खाप की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलाजफगढ़ गांव में हुई पौडिय़ा खाप की पंचायत
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। गांव किलाजफरगढ़ गांव में पौड़िया खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता समुंद्र सिंह पौड़िया ने की। मंच का संचालन जितेंद्र पौडिय़ा ने किया। पंचायत में राजस्थान, उतर प्रदेश, दिल्ली सहित हरियाणा के सभी खाप के पदाधिकारियों ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कोई भी मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करेगा। विवाह में दहेज नहीं लिया जाएगा। पंचायत के सदस्यों ने बैठक मेें कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ ली। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए समुंद्र पौड़िया ने कहा कि आज समाज में अनेक बुराइयां अपना घर बना रही हैं। समाज की भलाई के लिए सभी बुराइयों को त्याग कर एक नए समाज का निर्माण करना होगा। समाज में मृत्यु के बाद दिए जाने वाले भोज का विरोध करते हुए सभी लोगों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि कोई भी पौड़िया खाप का सदस्य मृत्यु उपरांत भोज का आयोजन नहीं करेगा। इसके अलावा विवाह में किए जाने वाले फिजूलखर्ची से बचने के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र पौड़िया, राममेहर, नवीन और सूरज मौजूद रहे।