फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   गांव में लगा खुला दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गांव में लगा खुला दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
गांव में लगा खुला दरबार, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव हाट के ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान के लिए मंगलवार को सफीदों प्रशासन ने खुले दरबार का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम वीरेंद्र सांगवान ने की। खुले दरबार में लोगों द्वारा की गई 60 समस्याओं पर एसडीएम ने संज्ञान लिया। इनमें से करीब 40 समस्याओं का अधिकारियों से कह कर तुरंत निवारण किया और कुछ को 15 दिन का समय दिया। ग्रामीणों की मांग पर गांव में स्थित प्राचीन हटकेश्वर धाम में अलग से बिजली कनेक्शन देने की मांग पर एसडीएम सांगवान ने कहा कि जैसे ही इसके लिए आवेदन किया जाएगा, कनेक्शन जारी कर दिया जाएंगे। एसडीएम ने हाट गांव में रामनगर मोड़ पर नवनिर्मित नाले और और गांव में स्थित एक गली का मुआयना किया। एसडीएम सांगवान ने कहा कि धान की रोपाई के समय को देखते हुए किसान फसल में कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव करते समय मुंह और शरीर को ढंक कर रखें, जिससे कीटनाशक दवाइयों के छिड़काव के समय होने वाले घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर बीइओ डॉ. नरेश वर्मा, नायब तहसीलदार, गुरप्रीत सिंह, रणबीर बिटानी, सरपंच बिजेंद्र सिंगला, सीडीपीओ सुलोचना, एसडीओ राजबीर सिंह, सत्यवान आर्य, एसएमओ डॉ. कुलदीप, बलवंत पांचाल, वीएलडी संदीप श्योकंद सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
खुले दरबार में 60 समस्याएं में से 40 का निपटारा

बाकी शिकायतों को दिया 15 दिन का समय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed