फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शहर में लोगों से मिले तंवर

शहर में लोगों से मिले तंवर

Tue, 27 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शहर में लोगों से मिले तंवर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सोमवार को अल सुबह हर्बल पार्क में पहुंच गए और आमजन के साथ मॉर्निंग वॉक की और व्यायाम किया। व्यायाम करने बाद तंवर विश्राम गृह पहुंचे और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से आए लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस बाद मेन बाजार पहुंचे जहां लोगों से सामाजिक परिवेश के मुद्दों पर विचार सांझा किए। तंवर लोगों से बातचीत करते हुए कपड़ा मार्केट पहुंच गए। कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब, दुकानदार और व्यापारी विरोधी है। जीएसटी को व्यापारी विरोधी बताया। इसके बाद तंवर मस्जिद पहुंच गए और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा देश जहां सभी धर्म व संप्रदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। इस दौरान प्रमोद सहवाग, पूर्व विधायक दयानंद शर्मा, सूबेदार राय सिंह, डा.ॅ स्नेहलता, उर्मिला, कमल चौहान, धर्मेंद्र जयवंती, बिजेंद्र खर्ब, रघुबीर भारद्वाज, विकास पौड़िया मौजूद थे।
शहर में अलग-अलग स्थानों में लोगों से मिले तंवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed