{"_id":"5c4b5da7bdec227365148b42","slug":"201548443047-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजेपी की सरकार बनने पर खेलों के क्षेत्र में हरियाणा होगा नंबर वन : गीता फौगाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी की सरकार बनने पर खेलों के क्षेत्र में हरियाणा होगा नंबर वन : गीता फौगाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेजेपी की सरकार बनने पर खेलों के क्षेत्र में हरियाणा होगा नंबर वन : गीता फौगाट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दंगल फेम अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फौगाट के बाद शुक्रवार को उनकी बड़ी बहन गीता फौगाट भी चुनाव प्रचार में उतरीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश विकास के मामले में नहीं अपराध के मामले में नंबर वन है। युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार के पास कोई पॉलिसी नहीं है। खिलाड़ियों को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है। सरकार खिलाड़ियों के नाम पर राजनीति कर रही है। जिस दिन प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनेगी खिलाड़ियों के लिए विशेष नीति बनाई जाएगी। युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए खेल नीति बनगी जिससे प्रदेश अपराध नहीं खेल के मामले में नंबर वन होगा। इसकी शुरूआत इस उपचुनाव से होगी। गीता फौगाट शुक्रवार को डिफेंस कॉलोनी, पुलिस कॉलोनी, शिव कॉलोनी, अर्जुन स्टेडियम, एकलव्य स्टेडियम में लोगों और खिलाड़ियों से रूबरू हुईं।