{"_id":"5b2409a04f1c1bf76e8b844f","slug":"201529088416-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जीमंडी मोड़ पर एंबुलेंस समेत एक साथ भिड़े तीन वाहन, काफी देर तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जीमंडी मोड़ पर एंबुलेंस समेत एक साथ भिड़े तीन वाहन, काफी देर तक लगा जाम
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुरानी सब्जी मंडी मोड़ पर देर शाम एंबुलेंस समेत तीन वाहन आपस में भिड़ गए। इस कारण यहां काफी देर तक जाम लगा रहा। बाद में कुछ लोगों द्वारा झांझ गेट पुलिस चौकी पहुंचकर एंबुलेंस चालक की शिकायत देने की बात कही है लेकिन समाचार लिखे जाने से इस मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक एंबुलेंस चालक जिसमें कोई मरीज नहीं था, अपनी एंबुलेंस को काफी तेज गति से शहर की तरफ लेकर आ रहा था। अचानक उसकी टक्कर यहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर से हो गई। एंबुलेंस के पीछे आ रही एक सेंटरो कार भी एंबुलेंस से टकरा गई। इसमें एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस सड़क दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। यहां एंबुलेंस चालक ने सेंटरो कार चालक के साथ झगड़ा करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर उनको छुड़वा दिया। इसके बाद लोग झांझ गेट पुलिस चौकी पहुंचे और यहां समझौते के प्रयास हुए। चौकी प्रभारी नरेंद्र ने कहा कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।