फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ईंट भट्ठा मजदूर महिला गायब, अपरहण का आरोप

ईंट भट्ठा मजदूर महिला गायब, अपरहण का आरोप

Tue, 27 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठा मजदूर महिला गायब, अपरहण का आरोप
जींद। गांव कर्मगढ़ के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए आई महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नकदी सहित गायब हो गई। उसके पति ने भट्ठे पर काम करने वाले दो युवकों पर अपहरण करने के आरोप लगाया है और उसने आशंका जताई है कि आरोपित उसकी पत्नी की हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कर्मगढ़ गांव के ईंट भट्ठे पर अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करता था और छह माह से यहां पर काम पर लगे हुए थे। छह फरवरी उसकी पत्नी शाम को शौच करने की बात कहकर झुग्गी से बाहर निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। जब उसने वेतन के तौर पर मिले दस हजार रुपये देखे तो वह भी गायब थे, इसके अलावा झुग्गी के अंदर रखा मोबाइल भी नहीं था। जब उसने मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद आ रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का भट्ठे पर ही काम करने वाले पवन व विक्रम ने अपहरण किया है और उसके बाद से दोनों गायब हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed