फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अब राशि सौंपने की पंचायत पर भी विवाद

अब राशि सौंपने की पंचायत पर भी विवाद

Sat, 22 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
अब राशि सौंपने की पंचायत पर भी विवाद
चंदे के बाद अब राशि सौंपने की पंचायत पर भी विवाद
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष ने पंचायत रद्द करने तो कई खापों ने पंचायत करने का सुनाया फरमान

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बचे हुए चंदे पर छिड़ी रार के बीच अब इस पर होने वाले फैसले पर भी विवाद शुरू हो गया है। दरअसल समिति के दोनों ही पक्षों ने बची हुई 3785522 रुपये पर छिड़े विवाद को निपटाने के लिए जिला भर की खाप पंचायतों की मध्यस्थता करवाई थी। इस विवाद को निपटाने के लिए खाप पंचायतों ने 22 जुलाई को जाट धर्मशाला में पंचायत बुलाने का फैसला लिया। इसी पंचायत में यह भी तय होना है कि बची हुई राशि का क्या किया जाए। अब पंचायत से पहले ही पंचायत होने पर संशय बना हुआ है। खाप पंचायतों द्वारा बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष और खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहवालन बरसोला ने कहा कि कुछ वरिष्ठ खाप नेताओं की व्यस्तता के चलते शनिवार को होने वाली मीटिंग रद्द कर दी गई है। इस पर दूसरे लोगों ऐतराज जताते हुए शनिवार को ही पंचायत करने फैसला लिया है। नंदगढ़ बारहा खाप के प्रधान होशियार सिंह दलाल, नगूरां खाप के धर्मपाल, थुआ खाप प्रधान के ओमप्रकाश, चहल खाप के प्रधान सुरजमल ने बताया कि खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर सिंह पहलवान ने दूसरी खापों के प्रतिनिधियों से बगैर सलाह लिए पहले से निर्धारित 22 जुलाई की बैठक को स्थगित किया है। यह सही नहीं है, ऐसे में 22 जुलाई को ही 10 बजे जाट धर्मशाला में होगी, जिसमें सभी खापों के प्रधान व अन्य समाज के लोग शामिल होंगे।


खापों के नेताओं से बातचीत हो चुकी है। इसके बाद ही मीटिंग रद्द की गई है। मीटिंग नहीं होने पर सभी की सहमति है। ऐसे में 22 जुलाई की पंचायत रद्द है।
सतबीर पहलवान बरसोला, प्रधान खेड़ा खाप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed