फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 years imprisonment for man guilty of raping a minor

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल की कैद

Sun, 19 Nov 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for man guilty of raping a minor
जींद। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) डॉ. चंद्रहास की अदालत ने शनिवार को नाबालिग की अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के दोषी को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी को 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोषी को दो वर्ष की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 29 सितंबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी से जुलाई 2021 में बस्ती के ही अमनजीत उर्फ अमन ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाई थी। इसके माध्यम से आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा। आरोपी ने घर में घुसकर भी उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी बेटी ने आरोपी की इन हरकतों के बारे में उनको बताया। महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अमन के खिलाफ यौन शोषण करने, छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. चंद्रहास की अदालत ने अमनजीत को 20 वर्ष कैद तथा 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed