{"_id":"63e93110078b7750ea00308b","slug":"20-fans-and-four-bundles-of-wire-stolen-from-shop-jind-news-c-17-1-64498-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: दुकान से 20 पंखे और तार के चार बंडल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: दुकान से 20 पंखे और तार के चार बंडल चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। शहर के हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लगती बिजली की दुकान में शनिवार रात को चोरी हो गई। चोर दुकान से 20 पंखे और चार तार के बंडल चोरी कर ले गए और दुकान में तोड़फोड़ भी कर गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार सार्थक सिंगला ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पूजा ट्रेडर्स के नाम से होलसेल की दुकान है। 11 फरवरी को वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के मुख्य गेट को तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। उसने सामान चेक किया तो 20 पंखे और चार बंडल तार के चोरी मिले। चोर दुकान में पानी की टूंटी व सींक सहित अन्य सामान भी तोड़ गए।
3 महीने पहले भी दुकान में लगाई थी सेंध
दुकानदार सार्थक ने बताया कि उसकी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है। करीब तीन महीने पहले भी चोरों ने सेंध लगाई थी। उसकी दुकान से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और बिजली का सामान भी चुरा ले गए थे। उसके बाद अब उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे, लेकिन चोर दुकान की बजाय गोदाम में घुसे। चोरों ने गोदाम से ही पंखे और तारों के बंडल चोरी किए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर चोरी की घटना का मुआयना किया है। चोर मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे और गोदाम से बिजली का सामान चुरा ले गए। आसपास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।