{"_id":"57bf39bf4f1c1ba74bd4f28f","slug":"2-sep-facelities-will-block-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सितंबर को प्रदेशभर में ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सितंबर को प्रदेशभर में ठप रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
jind
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते कर्मचारी नेता।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारी आगामी दो सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेकर आपातकालीन व पोस्टमार्टम की सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं को ठप्प रखेंगे। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी की हुई राज्य स्तरीय बैठक लिया गया। बैठक में एक प्रस्ताव पास करके स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक को चेतावनी दी गई कि यदि उक्त जन व कर्मचारी विरोधी प्रस्ताव वापिस नहीं लिया गया तो प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी महानिदेशक का घेराव करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने बताया कि सबका साथ सबका विकास व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, लाखों रिक्त पदों पर बेरोजगारों को नियुक्ति देकर रोजगार देने और पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा करके सता हासिल करने वाली वर्तमान बीजेपी सरकार आज पूंजीपतियों के दबाव में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, जन स्वास्थ्य व कृषि जैसे जन कल्याणकारी महकमों को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है। सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया देश व प्रदेश में वर्तमान सरकार ने सता संभालने से लेकर अब तक किसी भी बेरोजगार युवक को नौकरी देने की बजाय पहले से नियुक्त हजारों कर्मचारियों की नौकरी छिनने का कार्य किया है। कर्मचारी नेता ने बताया कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन व कर्मचारी विरोधी नीतियों का वापिस लेते हुए कर्मचारी नेताओं से बातचीत करके मांगों व समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो दो सितंबर की हड़ताल के बाद सर्व कर्मचारी संघ के द्वारा गांव-गांव तथा घर-घर जाकर आम जनता में सरकार की गलत व जन विरोधी नीतियों की पोल खोलने का अभियान शुरू किया जाएगा।
उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार ने चुनाव पूर्व किए गए वादे के अनुसार कर्मचारियों की सुध नहीं ली तो आने वाले समय में सरकार को कर्मचारियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। इस अवसर पर बैठक में तालमेल कमेटी के नेता राजबीर बेरवाल, स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेशाध्यक्ष लाजवंती, वरिष्ट उपप्रधान अनील मलिक, सुरेश कटारिया, दिनेश ढिल्लो, शक्ति सिह, देवीराम कोशिक, सुरेश उचाना, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव बलबीर सिंह व अशोक कुमार, नेत्र सहायक संघ के आनंद शर्मा, लैब टैक्नीशियन विक्रम सिंह, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की सुनीता कालीरमना, रेडियोग्राफर एसोसिएशन के राज्य प्रधान आजाद खटकड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एम्पलाइज एसोसिएशन के सुरेंद्र गौतम व डॉ. अमीत, डेंटल मैकेनिक कर्मचारी संघ के पिरथी सिंह व सूरजभान, एचईएमएस के महासचिव राजसिंह व दिनेश कुमार सहित सभी संगठनों के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।