{"_id":"6733a5d5f2332398f60e4454","slug":"2-farmers-arrested-for-burning-paddy-remains-case-against-7-jind-news-c-199-1-sroh1009-125611-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान के अवशेष जलाने पर 2 किसान गिरफ्तार, 7 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान के अवशेष जलाने पर 2 किसान गिरफ्तार, 7 पर केस
Wed, 13 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी08: नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन के कारण इलाज करवाने आई महिला की जांच करती चिकित्सक
जींद। जिले में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को औसतन एक्यूआई 252 तो अधिकम 327 तक पहुंच गया। सुबह-शाम वायु प्रदूषण अधिक बढ़ रहा है। जिले का वातावरण 20 दिन से बहुत अधिक प्रदूषित चल रहा है।
दूसरी तरफ धान के अवशेष जलाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक कृषि विभाग ने 67 किसानों पर मामले दर्ज करवाए हैं। धान का अवशेष जलाने के कारण सोमवार को दो किसानों को गिरफ्तार किया गया। बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जिले में धान के अवशेष अब दिन के बजाय रात में जलाए जा रहे हैं। रात को धान के अवशेष जलाने पर वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी होती है। आंखों में जलन होने के कारण हादसा होने का डर रहता है। इसके बावजूद भी कुछ किसान धान के अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले में धान के अवशेष जलाने पर अब तक 19 किसानों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाद में सभी किसानों को जमानत दी जा चुकी है।
विज्ञापन
सोमवार को डाहोला निवासी संदीप, पदार्थखेड़ा निवासी नाहर सिंह, कालवन निवासी कृष्ण, ढाकल निवासी रामदिया व जगमेंद्र, धरौंदी निवासी कपूरा व देशखेड़ा निवासी बलजीत के खिलाफ संबंधित थानों में मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा लिजवाना खुर्द निवासी राजेंद्र व गढ़वाली निवासी पवन को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एक्यूआई में नहीं हो रहा सुधार
लगातार धान के अवशेष जलाने के कारण जिले में मंगलवार को औसतन एक्यूआई 252 रहा। बढ़ रहे प्रदूषण के कारण आए दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ रहे हैं। प्रदूषण के कारण चर्म रोग, आंखों में जलन व सांस के रोगियों की संख्या प्रतिदिन 500 से ज्यादा हो रही है। इसके अलावा जुकाम व खांसी के मरीज भी लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को प्रदूषण से बचने या फिर मास्क पहनने की सलाह अस्पताल के चिकित्सक दे रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारी करवा रहे मुनियादी
कृषि विभाग के अधिकारी गांवों में चौकीदारों के माध्यम से धान के अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान व प्रशासन की कार्रवाई के बारे में भी मुनियादी करवा रहे हैं। इसके बावजूद भी हर गांव में धान के अवशेष जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इन पर प्रशासन का फिलहाल कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा। इसके चलते कभी दिन तो कभी रात में धान के अवशेषों में आग लगाई जा रही है।
प्रदूषण बोर्ड की टीम ने टायर फैक्टरी को भेजा नोटिस
प्रदूषण बोर्ड की टीम ने मंगलवार को औद्योगिक ईकाइयों व टायर फै क्ट्रियों का निरीक्षण किया। इसमें एक टायर फैक्ट्री में नियमों की अवहेलना मिलने पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नोटिस जारी किया है। इसके अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जिले में तीन टीम प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। -अनिल कुमार, एसडीओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड