{"_id":"64b97dd7d66916ad260b4bf4","slug":"2-accused-arrested-for-demanding-extortion-from-shoe-trader-jind-news-c-199-1-sroh1006-2918-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जूता व्यापारी से रंगदारी मांंगने के 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जूता व्यापारी से रंगदारी मांंगने के 2 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Jul 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
जींद। जुलाना में जूता व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देशखेड़ा गांव निवासी अनिल और वार्ड-4 जुलाना निवासी जोगिंद्र के तौर पर हुई है। आरोपी अनिल पर दस से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य जानकारी हासिल की जाएगी।
जुलाना के दुकानदार दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जुलाना में दुकान चलाता है। 17 जुलाई को रात साढ़े आठ बजे उसके पास एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने उससे 50 लाख रुपये की मांग की और ना देने की सूरत में उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी जोगिंद्र ने बताया कि वह और अनिल अच्छे दोस्त हैं। उसने अनिल को बताया था कि उसकी और वार्ड-13 जुलाना निवासी मोनू की कई दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इससे वह मोनू को सबक सिखाना चाहता था। करीब 20-25 दिन पहले मोनू उसके कार्यालय में पैसे लेने आया था, वहां पर मोनू की मोबाइल सिम गिर गई थी। मोबाइल सिम गिरने का मोनू को पता नहीं चला। उसने अनिल को बताया कि मोनू की मोबाइल सिम को फोन में डालकर किसी से रंगदारी मांग लेते हैं। ऐसा किया तो मोनू पर एफआईआर दर्ज हो जाएगी, क्योंकि मोबाइल सिम मोनू के नाम पर है। उसके बाद उसने मोनू की मोबाइल सिम अनिल के फोन में डालकर दुकानदार दीपक के पास कॉल कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी ना देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उसके बाद अनिल ने फोन से सिम निकालकर उसे दे दी थी।
विज्ञापन
डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि गुत्थी को सुलझाने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। साइबर सेल की भी सहायता ली गई। दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी अनिल पर दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।