फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद-कुरूक्षेत्र रेललाइन पर ब्लॅक काम आज से शुरू,

जींद-कुरूक्षेत्र रेललाइन पर ब्लॅक काम आज से शुरू,

Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जींद-कुरूक्षेत्र रेललाइन पर ब्लॅक काम आज से शुरू,
जींद-कुरुक्षेत्र रेललाइन पर आज शुरू होगा ब्लॅाक, ट्रेनें रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद-कुरुक्षेत्र रेललाइन पर स्थित 17 ब्रिक पुल की जगह आरसीसी के ब्लॉक का काम एक फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके चलते जींद से कुरुक्षेत्र सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर जाने वाली ट्रेन नंबर 54040 और दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र से जींद वापस आने वाली ट्रेन नंबर 54039 को 28 फरवरी तक कई दिनों तक रद्द किया गया है। एक फरवरी से जींद-कुरुक्षेत्र रेललाइन पर ब्लॉक रखने का काम शुरू होगा। यह 28 फरवरी तक चलेगा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा 25 फरवरी को ट्रेन नंबर 54037 और ट्रेन नंबर 54042 को भी रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर 54037 कुरुक्षेत्र से जींद के लिए सुबह सात बजकर 45 मिनट पर चलती है, जोकि जींद सुबह 11 बजे पहुंचती है। वहीं ट्रेन नंबर 54042 जींद से दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चलती है जो शाम साढ़े चार बजे के बाद कुरुक्षेत्र पहुंचती है।
सुबह नौ बजकर दस मिनट से लेकर एक बजकर 40 मिनट तक चलेगा काम
ब्लॉक को लगाने का काम सुबह नौ बजकर दस मिनट से लेकर दोपहर एक बजकर 40 मिनट तक चलेगा। इसके लिए रेलवे डिवीजन दिल्ली कार्यालय ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र जारी कर दिया है। रोजाना चार घंटे चलने वाले काम की वजह से ट्रेन नंबर 54040 और 54039 को रद्द किया गया है। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए लगभग आठ हजार यात्री सफर करते हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन

इस दिन रहेगी ट्रेन रद्द
जींद-कुरुक्षेत्र रेललाइन पर एक फरवरी से ब्लॉक का काम शुरू होगा। इसके चलते ट्रेन नंबर 54040 और ट्रेन नंबर 54039 रद्द रहेगी। यह ट्रेन 1, 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23 और 28 फरवरी को रद्द रहेगी। इसके अलावा 25 फरवरी को ट्रेन नंबर 54037 और ट्रेन संख्या 54042 भी रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद-कुरुक्षेत्र के बीच ट्रैफिक ब्लॉक का एक फरवरी से का म शुरू किया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली मंडल ने पत्र जारी कर दिया है। ब्लॉक की वजह से ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके लिए तारीख भी तय कर दी गई है। इसके कारण ट्रेन नंबर 54039 और ट्रेन नंबर 54040 उपरोक्त तारीख को बंद रहेगी। इसके अलावा 25 फरवरी को ट्रेन नंबर 54037 और 54042 रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed