{"_id":"5aee03804f1c1b320a8b8571","slug":"191525547904-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बने गड्ढों में लोगों ने लगाए पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बने गड्ढों में लोगों ने लगाए पेड़
Updated Sun, 06 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर बने गड्ढों में लोगों ने लगाए पेड़
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा।
सरकार और संबधित विभाग की बेरुखी के चलते शनिवार को आठ गांवों के लोगों ने धर्मपाल प्रधान की अध्यक्षता में नगूरां गांव में जींद-कैथल मार्ग पर बने गड्ढों में पौधे लगा दिए। प्रधान ने बताया कि संबधित विभाग और सरकार की बेरुखी के चलते नगूरां गांव में सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों और आम नागरिक के लिए खतरा बन रहे हैं। बड़े वाहनों के गुजरने के चलते कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। गड्ढों के चलते सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क के साथ लगती कॉलोनी के लोगों का गड्ढों के चलते घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अगर संबधित विभाग और सरकार द्वारा गड्ढों को जल्द नहीं भरा गया तो आसपास के गांवों के लोग आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।