फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नियम 134ए परीक्षा जिलेभर में 2597 विद्यार्थियों में से 2452 ने दी परीक्षा, 145 अनुपस्थित

नियम 134ए परीक्षा जिलेभर में 2597 विद्यार्थियों में से 2452 ने दी परीक्षा, 145 अनुपस्थित

Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नियम 134ए परीक्षा  जिलेभर में 2597 विद्यार्थियों में से 2452 ने दी परीक्षा, 145 अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। नियम 134-ए के तहत जिलेभर में 2597 विद्यार्थियों में से 2452 ने परीक्षा दी और 145 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर सुबह से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। परीक्षा केंद्रों में व्यवस्था काफी खराब नजर आई और अभिभावकों ने भी शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। जींद ब्लॉक में तो डिफेंस कॉलोनी स्थित गोल स्कूल में एक ही रोलनंबर के दो विद्यार्थी परीक्षा देते मिले तो परीक्षा केंद्र का दौरा कर रही विभाग की डिप्टी डायरेक्टर वंदना गुप्ता ने एक ही रोलनंबर परीक्षा दे रहे दोनों विद्यार्थियों के बारे सुप्रिंटेंडेंट से पूछा। सुप्रिटेंडेंट सही जवाब नहीं दे सके और डिप्टी डायरेक्टर ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य है, इस तरह मत खेलों और बीईईओं को कहा कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों को चार्जशीट करने के निर्देश दिए। यहीं हाल जींद ब्लॉक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मिला, आंसर शीट पर खामियां मिली वहां भी डिप्टी डायरेक्टर ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तो हालात और भी काफी खराब मिले। सुबह से ही अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूल में एकदम अफरातफरी का माहौल बन गया। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों को ढूंढने में परेशानी हुई। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा समाप्ति के बाद कुछ बच्चे स्कूल में ही रह गए और अभिभावकों का कुछ अतापता नहीं होने के चलते अभिभावकों को फोन कर बुलाया ओर बच्चों को अभिभावकों को सौंप दिए।
विज्ञापन


कक्षा दो से 12वीं तक का ब्योरा
कक्षा दूसरी में
कुल आवेदन उपस्थति अनुपस्थति
673 646 27
कक्षा तीसरी में
512 496 16
कक्षा चौथी में
525 503 22
कक्षा पांचमी में
542 520 22
कक्षा छठी में
616 588 28
कक्षा सातवीं में
515 486 29
कक्षा आठवीं में
456 428 28
कक्षा नौवीं में
457 420 37
कक्षा दसवीं में
329 305 24
कक्षा 12वीं में
101 82 19
बॉक्स
बच्चों को ढूंढने में हुई परेशानी
134ए के तहत बच्चों की परीक्षा के लिए आए हुए है, लेकिन यहां व्यवस्था ठीक नहीं होने से काफी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकु नागर, अभिभावक।

टेक्निकल दिक्कत से हुए एक रोलनंबर दो
परीक्षा में एक ही रोलनंबर के दो बच्चे मिले है, उनके रोलनंबर %ए’ कर दिए गए है। 51 व 81 रोलनंबर में यह समस्या सामने आई है, अब यह 51ए और 81ए कर दिए गए है। कंप्यूटर में तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ है। फिलहाल रोलनंबर ठीक कर दिए गए हैं।

परणिता मधोक, बीईईओ जींद।

जींद ब्लॉक में 134ए के तहत परीक्षा केंद्रों में काफी खामियां मिली है। डिफेंस कॉलोनी स्थित स्कूल में एक ही रोलनंबर के दो विद्यार्थी परीक्षा देते मिले। इस तरह की गलती से बच्चों को काफी नुकसान हो सकता है। निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिन कर्मचारियों ने काम में लापरवाही की है, विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई करेेगा और चार्जशीट करने के निर्देश दिए गए हैं।
वंदना गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed