फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कुश्ती में उचाना कलां की बेटी ने जीता कांस्य

कुश्ती में उचाना कलां की बेटी ने जीता कांस्य

Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती में उचाना कलां की बेटी ने जीता कांस्य

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना
उजबेकिस्तान में 29 जून से तीन जुलाई तक हुई एशियन सैंबो कुश्ती चैंपियनशिप में उचाना कलां की बेटी रेणू श्योकंद ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मंगलवार को गांव पहुंची रेणू श्योकंद का ग्रामीणों ने स्वागत किया। दाड़न खाप के चबूतरे पर कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डॉ. किरण ने हिस्सा लिया। यहां ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, नगर पालिका पार्षदों ने रेणू श्योकंद का स्वागत किया। ग्रामीण खुली जीप में रेणू श्योकंद को दादा खेड़ा पर लेकर गए जहां पर पूजा-अर्चना की गई। प्रतियोगिता में टीम इंडिया की तरफ से अलग-अलग किलोग्राम वर्ग में छह लड़कियों, छह लड़कों ने हिस्सा लिया। अंडर-16 में 52 किलोग्राम वर्ग में रेणू श्योकंद ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर नपा के पूर्व प्रधान इंद्र श्योकंद, सतपाल श्योकंद, बलबीर श्योकंद, रोहताश श्योकंद, रणधीर पांचाल, पवन श्योकंद, विकास श्योकंद, रमेश जोगी, पवन ग्रोवर, बलवान श्योकंद, जितेंद्र श्योकंद, विद्या सागर, सज्जन चौधरी मौजूद रहे।

पसंद के खेल का अपनाएं
एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने कहा कि बेटी को पढ़ने के साथ-साथ खेलों में हिस्सा लेने के लिए अभिभावक प्रेरित करें। बेटियों को जो खेल पसंद हो वही खेलें। नरवाना में नवदीप स्टेडियम में विभिन्न खेलों के कोच हैं। यदि लड़कियां स्टेडियम में अभ्यास करना चाहती हैं तो उनके लिए आने-जाने की व्यवस्था भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


दादा के सपने को पूरा करूंगी
रेणू ने कहा कि उसके दादा रामचंद्र श्योकंद का सपना था कि उसकी पौत्री पुलिस, फौज में जाकर देश की सेवा करे। दादा के इस सपने को वो पूरा करेंगी।

बेटियों को मिलना चाहिए मौका
रेणू के पिता, सुरेश और मां मीना रानी ने कहा कि उनकी दो बेटियां है। बेटियों को पढ़ाने के साथ-साथ खेलों को लेकर उन्हें कोचिंग दिलाई। आज बेटी ने उनका नाम रोशन किया है। उजबेकिस्तान में सैंबो कुश्ती में कांस्य पदक जीत कर परिवार के साथ-साथ गांव का नाम रोशन किया है। हमें अपनी दोनों बेटियों पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन सैंबो कुश्ती में उचाना कलां की बेटी ने जीता कांस्य
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत, दाड़न खाप के चबूतरे पर सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed