फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कर्मचारियों ने ज्ञापन लेने से किया मना

कर्मचारियों ने ज्ञापन लेने से किया मना

Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने ज्ञापन लेने से किया मना

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कई महीनों से बंद उपमंडल कार्यालय के मेन गेट को खुलवाने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का ज्ञापन लेने से उपमंडल तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने मना कर दिया। लोगों ने कहा कि अगर सोमवार तक मेन गेट को नहीं खोला गया तो वे मेन गेट का ताला तोड़कर कर इसे खोलेंगे। मेन गेट बंद होने से उपमंडल कार्यालय परिसर में आने वाले लोगों को दीवार फांद कर अंदर जाना पड़ता है। अखिल भारतीय जाट महासभा के हलका प्रधान शमशेर काकड़ोद, जिला युवा महासचिव सोनी की अध्यक्षता में लोग एकत्रित हुए। शमशेर, विकास, राकेश, सोनी ने कहा कि मेन गेट आम जन का रास्ता है। यह गेट कई महीनों से बंद है। इससे यहां पर आने-जाने वाले लोगों, महिलाओं, बच्चों को दीवार फांद कर अंदर आना पड़ रहा है। यहां से वाहनों की एंट्री बंद बेशक करें, लेकिन आम जन के आने-जाने के लिए रास्ता तो खोले ताकि लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सकें। वे मेन गेट खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे थे लेकिन तहसील कार्यालय के किसी भी कर्मचारी ने उनका ज्ञापन नहीं लिया। मामले पर एसडीएम डॉ. किरण ने कहा कि कोई भी ज्ञापन देने आए तो ज्ञापन लेना चाहिए था, ज्ञापन क्यों नहीं लिया गया इसका पता करेंगे। मेन गेट पर वाहनों को छोड़ कर आम जन के लिए मेन गेट पर रास्ता खोलने के लिए पहले भी वो कह चुकी हैं। अगर रास्ता नहीं खोला गया है तो इसे खुलवा दिया जाएगा।
उपमंडल कार्यालय का बंद मेन गेट खोलने के लिए ज्ञापन लेने से कर्मियों ने किया इंकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed