Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   19% Decline in Crimes Against Women in the District

Jind News: जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 19 फीसदी गिरावट

Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
19% Decline in Crimes Against Women in the District
जींद। जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। 2024 के मुकाबले 2025 में 19 प्रतिशत शिकायतें कम दर्ज हुई हैं। 2024 में जिला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, छेडछाड़, अपरहण, यौन उत्पीड़न की 2218 शिकायतें दर्ज की थी। महिला पुलिस टीम के सहयोग से 1980 मामलों का निदान किया गया। गंभीर मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

2025 में 1834 महिलाओं से संबंधित अपराधों के मामलों में एफआईआर हुई। इसमें 1709 शिकायतों को पंचायतों और आपसी समझौते से साथ निपटाया गया।
2026 में महिलाओं के खिलाफ अपराध की 379 शिकायतें मिलीं। इनमें से 333 शिकायतों का समाधान करा दिया गया। महिलाओं की मदद के लिए महिला थाना और हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


हर वर्ष दो लाख छात्राओं को किया जा रहा जागरूक
महिला अपराधों को कम करने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए जिले के सरकारी तथा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में महिला पुलिस टीम जागरुकता अभियान चला रही है। हर वर्ष दो लाख से ज्यादा छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस की तरफ से महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं जा रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का परिणाम है कि पिछले वर्ष के मुकाबले महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है।
-कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed