फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डीसी ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

डीसी ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने किया राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
डीसी अमित खत्री ने शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थापित किए गए सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंधक आरके अरोड़ा, उप प्रबंधक एचआर लोढा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी तथा कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा पर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। डीसी ने विद्यार्थियों को कहा कि सौर ऊर्जा, ऊर्जा का असिमित भंडार है। इसका अधिकाधिक दोहन करना चाहिए। सौर उर्जा प्लांट स्थापित करवाने पर अनुदान राशि भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सिस्टम हैै जिससे घर, संस्थान अपनी बिजली तो बना ही लेता है साथ ही अतिरिक्त बिजली भी बिजली निगम को दे सकता है। इस सिस्टम के स्थापित होने से स्कूल को तो पर्याप्त बिजली मिलेगी ही, साथ ही अतिरिक्त बिजली को निगम को देकर आमदनी भी प्राप्त होगी। इस सिस्टम को स्थापित करवाने पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed