{"_id":"5ad39fd14f1c1b80028b4b6b","slug":"181523818449-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने जलाए किसान के अरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने जलाए किसान के अरमान
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलेवा। चुहड़पुर गांव के एक किसान का ट्रैक्टर रेपर के साथ तूड़ी बनाते समय जल गया। ट्रैक्टर में आग लगने से रेपर और ट्राली भी जली। ट्रैक्टर चालक द्वारा गेहूं कि खड़ी फसल को बचाने की कोशिश की गई तो ट्रैक्टर चालक भी आग की लपटों से झुलस गया। किसान ट्रैक्टर चालक को परिजनों ने हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया।
चुहड़पुर निवासी ट्रैक्टर चालक रमेश कुमार के बेटे सुमित ने कहा कि उन्होंने यह ट्रैक्टर करीब दस दिन पहले सात लाख तीस हजार रुपये में खरीदा था ताकि गेहूं की कटाई और तुड़ी का काम किया जा सके, लेकिन ट्रैक्टर में कुछ तकनीकी कमी थी। इसकी सूचना उनके पिता द्वारा कंपनी को दी गई थी कंपनी की तरफ से उनको ट्रैक्टर चलाते रहने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके पिता के पास चार एकड़ जमीन है जो उसी पर निर्भर है उनके पिता ट्रैक्टर से रेपर के साथ तूड़ी बना रहे थे कि अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। उन्होंने रेपर ट्राली तथा गेहूं की खड़ी फसल को तो बचा लिया लेकिन एक एकड़ गेहूं के फाने और ट्रैक्टर को नहीं बचा पाया। आग से फसल को बचाने की कोशिश के दौरान वह खुद आग की लपटों में झुलस कर घायल हो गया।
बाक्स
ढाठरथ में जली 24 एकड़ गेहूं
जिले में लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार रात को जिले के ढाठरथ गांव में लगभग 25 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल आग लगने के कारण जली थी। इसमें ईश्वर की दो एकड़, सुलतान की एक एकड़, सुरेश की चार एकड़, सुलतान की पौने दो एकड़, सतपाल की सवा एकड़, जयसिंह की डेढ एकड़, सूबे सिंह की आधा एकड़, राकेश की एक एकड़, शंकर की ढाई एकड़, बलवान की सात एकड़ और दर्शन मास्टर की एक एकड़ गेहूं की फसल जली थी।
विज्ञापन
बॉक्स
एसडीएम ने जली हुई फसल की गिरदावरी के दिए आदेश
पिल्लूखेड़ा। गांव ढाठरथ में आग लगने से जली फसल का निरीक्षण करते हुए एसडीएम विरेंद्र सांगवान ने पटवारी को दो दिन में फसल की गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि खेतों में फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है। जरा सी चूक से गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। इसलिए खेतों के आसपास आग ना जलाएं व बीडी, सिगरेट न पिएं।