{"_id":"59ee39b14f1c1bf4688b711f","slug":"181508784561-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आर्य स्कूल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में आर्य स्कूल प्रथम
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
जींद में हुई 25वीं विज्ञान प्रदर्शनी में आर्य स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में 15 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अध्यापक महावीर प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पांच छात्रों ने भाग लिया।
प्रोजेक्ट का विषय था ‘दिव्यांगता में सक्षमता’। विद्यालय के छात्रों नितिन टीम इंचार्ज, विशाल, विनीत, मनिंदर और अभिषेक ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों से बातचीत की और आंकड़े जुटाए। टीम इंचार्ज महावीर ने बताया कि चयनकर्ता छात्रों के प्रदर्शन से अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। उन्हें प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। छात्रों को एक-एक गोल्ड मेडल, एक शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रिंसिपल संजय चौधरी, रघुबीर मोर, गौतम गर्ग, मणि भूषण पांडे, राहुल सिंगला, रंजन मित्तल मौजूद रहे। समिति के प्रधान अनिल आर्य, प्रबंधक विवेक आर्य, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार, आर्य समाज के प्रधान इंद्रजीत आर्य, पूर्व प्रधान नरेशचंद, मंत्री विजय आर्य और कोषाध्यक्ष अश्वनी आर्य ने प्रिंसिपल संजय चौधरी, छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी।