फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चकाचक होगीं नरवाना शहर की सड़कें

चकाचक होगीं नरवाना शहर की सड़कें

Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
चकाचक होगीं नरवाना शहर की सड़कें

विज्ञापन
सतबीर धीमान
नरवाना। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने 18 दिसंबर को नरवाना की जनसभा में कई योजनाएं घोषित की थी। इसपर जल्द ही काम शुरू होंगे। इसमें 10 करोड़ से शहर की करीब 90 गलियां और सड़कों का निर्माण किया जाएगा। एक करोड़ से शहर की सभी स्ट्रीट लाइट को एलईडी लाइटों में बदल दिया जाएगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति नगर परिषद में पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के हलकों के दौरों की आखिरी कड़ी में नरवाना में कार्यकर्ता सम्मेलन में शरीक हुए थे। इसमें उन्होंने कई विकास कार्यों की घोषणा की थी। शहर में प्रस्तावित विकास कार्यों को अब मंजूरी मिलनी शुरू हो गई है।
80 गलियों का निर्माण होगा
सभी वार्डों की लगभग 80 गलियों का निर्माण होगा, जिस पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। लगभग 30 लाख की लागत से पुरानी मंडी की सड़कें बनेगी। एक करोड़ 35 लाख रुपयों की लागत से कपास मंडी स्थित पंजाबी भवन से शुरू होकर विश्वकर्मा कॉलोनी के कोने से होते हुई मांगेराम सिंगला कोल्ड स्टोर के सामने, उसके बाद शास्त्री नगर के साथ साथ धरोदी मोड तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क की हालत काफी खस्ता है। एक करोड़ 80 लाख रुपयों की लागत से छोटू राम पार्क के सामने से होती हुई एलआइसी रोड विश्वकर्मा चौक तक बनाई जाएगी। लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से पुराने बस स्टैंड से गैबी साहब मंदिर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। शहर के माडल टाउन की लगभग सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस पर अनुमानित एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा कई सड़कों और नाले बनाने भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


विकास कार्यों की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नरवाना के कार्यकर्ता सम्मेलन में जो भी शहर में विकास कार्य कराने की घोषणा की थी उन सभी की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द की तकनीकी स्वीकृति भी हो जाएगी। इसके बाद टेंडर लगाकर विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। शहर में पिछले तीन वर्षों से नागरिक कई विकास कार्यों की मांग कर रहे थे जो अब पूरी हो जाएगी। कई सड़कों की हालत काफी खराब हैं। लाइट खराब होने से लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। -सुरेश पप्पू, नगर परिषद प्रधान नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 करोड़ से चकाचक होंगी नरवाना शहर की सड़कें
एक करोड़ लागत से लगेेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed