{"_id":"65b94847f7ba1c11300853e7","slug":"18-year-old-girl-missing-after-taking-jewelery-from-home-jind-news-c-199-1-sroh1009-112329-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर से जेवरात लेकर 18 वर्षीय लड़की लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर से जेवरात लेकर 18 वर्षीय लड़की लापता
Wed, 31 Jan 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कालोनी से 18 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी 29 जनवरी की रात को घर से कहीं चली गई। इसके बारे में उसकी बेटी ने किसी को कोई जानकारी नहीं दी। वह अपने साथ घर में रखे जेवरात भी ले गई। उन्होंने अपनी बेटी की तलाश के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की और रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को डीआरडीए के सामने कैफे पर काम करने वाला विशाल बहला फुसलाकर ले गया है। दस दिन पहले भी आरोपी ने उनको धमकी दी थी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद