{"_id":"5b16e5b64f1c1ba16e8b65f9","slug":"171528227254-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआना गांव में गौचरान भूमि पर कब्जे के मामले का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआना गांव में गौचरान भूमि पर कब्जे के मामले का मामला
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भाजपा के पूर्व मुआना मंडल अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा द्वारा जिला भाजपा प्रधान अमरपाल राणा पर गोचरान भूमि पर कब्जा करने के आरोपों की जांच सफीदों डीएसपी सुनील कुमार ने शुरू कर दी है। डीएसपी ने मंगलवार को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। मामले की जांच प्रधानमंत्री कार्यालय से आई है।
गांव मुआना निवासी शिव कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय व पुलिस के आला अधिकारियों को एक वर्ष पहले शिकायत भेजी थी। उसने आरोप लगाए थे कि भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल ने गांव मुआना में गोचरान के लिए निर्धारित चार एकड़ आठ मरले जमीन में से दो एकड़ पर कब्जा कर लिया है। शर्मा ने कहा था कि अमरपाल ने इस भूमि पर चारों तरफ पिल्लर लगाकर तार लगा लिए और अपने पशुओं के लिए बाड़ा बना लिया। इसके साथ-साथ इस भूमि पर अपने चारे के कूप लगा दिए। तीन महीने तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद शिव ने इसका रिमांडर भेजा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय हरकत में आया और मामले की जांच के लिए डीएसपी सफीदों को निर्देश दिए। डीएसपी सुनील ने मंगलवार को शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाकर उसके बयान दर्ज करवाए। इस मामले में भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा पहले ही इन आरोपों को नकार चुके हैं। शिव कुमार शर्मा ने कहा कि जिस समय उन्हें पता चला कि अमरपाल राणा ने गोचरान भूमि पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद उन्होंने अपने भाजपा मंडल अध्यक्ष से इस्तीफा दे दिया। शर्मा ने कहा कि वे भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व निगरानी कमेटी के सदस्य भी थे। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को बयान दर्ज होने के बाद शिव कुमार ने कहा कि मामले में उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश आए हैं। मंगलवार को शिकायतकर्ता शिव कुमार शर्मा के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच जारी है। जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
-सुनील कुमार, डीएसपी, सफीदों।