फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   168 primary teachers took FLN training

Jind News: 168 प्राथमिक शिक्षकों ने लिया एफएलएन प्रशिक्षण

Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 02 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
168 primary teachers took FLN training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रहे छह दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ। इसमें जींद खंड में 168 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए और शिक्षकों द्वारा तैयार लो कोस्ट मेटीरियल का अवलोकन किया।

राजेश वशिष्ठ ने बताया कि प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने शिक्षकों को नई शिक्षण गतिविधियों से पढ़ाने और पाठ्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने कि जानकारी दी। बताया कि प्रशिक्षण से शिक्षकों की शैक्षणिक गुणवत्ता में परिवर्तन आएगा। सभी शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका तथा वर्क बुक का सही प्रकार से प्रयोग करना होगा। बच्चों को अलग-अलग विषय समझाने के लिए शिक्षकों ने स्वयं टीएलएम बनाई और उसका प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अभी लगभग 200 शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शेष है जो अगले पांच बैचों में पूरा करवा लिया जाएगा। टीएलएम अवलोकन टीम में प्रदीप तिवारी, शिवलाल यादव, अमित मिश्रा को शामिल किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अमनदीप, प्रवीन, अशोक, बलराज, सुमन लता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed