फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   16500 rupees stolen from the pocket of a person who came to the hospital to get an eye exam

आंख की जांच करवाने अस्पताल आए व्यक्ति की जेब काटकर चुराए 16500 रुपये

Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
16500 rupees stolen from the pocket of a person who came to the hospital to get an eye exam
दालमवाला गांव से सरकारी अस्पताल में आंख की जांच करवाने आए व्यक्ति की जेबकतरों ने जेब काटकर 16500 रुपये चोरी कर लिए। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दालमवाला गांव निवासी ओमप्रकाश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जुलाई को वह नागरिक अस्पताल में आंख की जांच करवाने के लिए आया था। आंख की जांच करवाने के बाद वह नागरिक अस्पताल के बाहर पहुंचा तो सामने ऑटो खड़ा था। वह उसमें बैठ गया। उसमें पहले से दो लोग बैठे हुए थे। इसके बाद उसको बाल भवन के सामने उतार दिया। फिर वह पैदल ही कुंदन सिनेमा की तरफ चल दिया। रास्ते में उसने अपने जेब देखी तो वह कटी थी। उसने आरोप लगाया कि ऑटो में बैठे अज्ञात लोगों ने ही उसकी जेब काटी है। उसकी जेब में 16500 रुपये थे। एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed