फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद रियासत के राजा रणबीर की तरह न्यायकारी और जनता के शुभचिंतक शासक का खुंगा के लोगों को आज भी बना इंतजार

जींद रियासत के राजा रणबीर की तरह न्यायकारी और जनता के शुभचिंतक शासक का खुंगा के लोगों को आज भी बना इंतजार

Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद रियासत के राजा रणबीर की तरह न्यायकारी और जनता के शुभचिंतक शासक का खुंगा के लोगों को आज भी बना इंतजार
जींद रियासत के राजा रणबीर की तरह न्यायकारी और जनता के शुभचिंतक शासक का खुंगा के लोगों को आज भी इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद से लगभग दस किलोमीटर दूर स्थित खुंगा कोठी गांव में जींद रियासत के राजा की आज भी कोठी है। यह कोठी इस गांव की शान तो है, लेकिन इन ग्रामीणों को आज भी दर्द है कि वह उस क्षेत्र में बसे हैं। जहां से रियासत चलती थी। जींद का राजा दयालु और सामाजिक प्रवृति का बताया जाता है। खुंगा गांव को बसने और खेती करने के लिए राजा ने ही जमीन लोगों को दान में दी थी। इसके बाद जींद रियासत का राजा खुंगा गांव में बचपन में ग्रामीणों के साथ खूब खेलता कदता था। आज की राजनीतिक हालात बिल्कुल विपरीत बने हुए हैं। वर्तमान के शासक शायद ही कभी आते हैं और वह भी अपने वोट के चक्कर में। लोगों की खैर खबर लेने के लिए शायद आज के राजाओं पर समय नहीं होता। जब गांव में कोई बड़ा नेता आता है तो वह कुछ समय के लिए लोगों के बीच भाषण बाजी करके चला जाता है और अपने पक्ष में वोट की अपील के अतिरिक्त नेताओं का कोई दूसरा स्वार्थ नहीं होता। यह बात गांव खुंगा कोठी के बुजुर्ग महासिंह, मंगल सिंह, सूरजभान नैहरा और कृष्ण ने कही। महा सिंह ने कहा की वह राजा रणबीर के साथ बचपन में खुब खेला है। वह न्यायकारी और आमजन के शुभ चिंतक थे। आज के नेताओं में वैसी बात नहीं है। जैसी उन्होंने अपने साथे खेले कु दे राजा रणबीर में दिखती हैं। खुंगा कोठी का किला आज भी दिल्ली और चंडीगढ़ में राजनेताओं की कोठियों से अच्छा लगता है। वह गांव की शान है। खुंगा गांव में वोट की अपील करने के लिए आज के सभी बड़े नेता पहुंच चुके हैं। किसी भी नेता ने कोठी पर जाकर इस रियासत के बारे में कभी जानकारी हासिल करने के लिए नहीं पहुंचे। गांव में जब कोई राजनेता आता है तो उनको राजा रणबीर के राजपाट की याद आती है। हालांकि जींद रियासत के राजा की दूसरी कोठी अमरहेड़ी में आज भी है। जिसमें रानी इंद्रजीत कौर रहती है। खुंगा की इस कोठी पर अब प्रशासन का कब्जा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed