{"_id":"5beb17fcbdec2269a5529f79","slug":"161542133756-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों को साधने के लिए दुष्यंत ने किया जींद का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों को साधने के लिए दुष्यंत ने किया जींद का दौरा
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ता बोले-नींद नहीं आ रही, दुष्यंत ने कहा, 17 के बाद अच्छी आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सांसद दुष्यंत चौटाला ने दिग्गजों को साधने व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए मंगलवार को जींद का दौरा किया। सांसद कई नेताओं के घर भी गए और उनसे अपना लगाव जताया। इनेलो ऑफिस में एक कार्यकर्ता ने सवाल किया कि नींद नहीं आ रही, इस पर दुष्यंत ने कहा कि 17 के बाद अच्छी नींद आएगी।
सबसे पहले सांसद दुष्यंत इनेलो ऑफिस में पहुंचे। यहां उन्होंने इनेलो कार्यकर्ताओं से कहा कि हर वह बुजुर्ग, युवा व महिला 17 को जींद पहुंचना चाहिए जो इनेलो की विचारधारा रखता हो। पहले अजय सिंह चौटाला राज्य कार्यकारिणी की बैठक लेंगे, उसके बाद जींद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर का दिन जींद की धरती पर ऐतिहासिक दिन होगा। इसमें आर-पार का फैसला हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अजय सिंह चौटाला प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलना चाहते हैं, इसलिए इस बैठक में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचना होगा। इसके बाद दुष्यंत पूर्व मंत्री मांगेराम गुप्ता से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग आधे घंटे तक मांगेराम गुप्ता से अकेले में बातचीत की। मांगेराम गुप्ता से मिलने के बाद दुष्यंत पिल्लूखेड़ा में दयानंद कुंडू व जिला परिषद चेयरमैन पदमा सिंगला के पति व हाल ही में इनेलो में शामिल हुए विनोद सिंगला के घर भी पहुंचे। इसके बाद दुष्यंत चौटाला एक-दो कार्यकर्ताओं के घर भी पहुंचे। इससे साफ है कि दुष्यंत चौटाला 17 नवंबर की बैठक को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं।
17 को फैसला कर लेना या नई पार्टी बना लेना : राठी
इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी ने बैठक के दौरान कहा कि 17 नवंबर को इस बात का फैसला हो जाना चाहिए। या तो अपनी नई पार्टी बना लेना या फिर कोई और ठोस निर्णय ले लेना। इससे ज्यादा इंतजार नहीं होगा। इस पर सांसद ने कहा कि 17 को हर हाल में आखिरी फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वमंत्री मांगेराम गुप्ता से मिलने के राजनीतिक मायने नहीं : दुष्यंत
मांगेराम गुप्ता से मिलने के बाद जब पत्रकारों ने दुष्यंत चौटाला से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे मेरे दादा के समान हैं, उनसे केवल शिष्टाचार के नाते मुलाकात हुई है। बाकी 17 नवंबर को सब कुछ साफ हो जाएगा। इससे ज्यादा इस मुलाकात के कोई राजनीतिक मायने नहीं हैं।
मैं नहीं लड़ूंगा चुनाव : मांगेराम
जींद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक बने एवं प्रदेश के वित्तमंत्री रहे मांगेराम गुप्ता ने कहा कि दुष्यंत से उन्हें विशेष लगाव है। वे केवल उनसे मिलने आए थे। गुप्ता ने कहा कि वह अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी में शामिल होंगे। उनकी भावनाएं दुष्यंत के साथ हैं। गुप्ता ने कहा कि उनके बेटे महावीर गुप्ता यदि किसी पार्टी से चुनाव लड़ते हैं या किसी पार्टी में शामिल होते हैं तो वह स्वतंत्र हैं।
राजेंद्र के निधन घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
पिल्लूखेड़ा। सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को पिल्लूखेड़ा में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने वाले राजेंद्र के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। दुष्यंत के सामने राजेंद्र के चाचा इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दयानंद कुंडू ने कहा कि इस मामले में अब तक आरोपी डीडीपीओ यमुनानगर गगनदीप की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में ढील बरत रही है। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वो इस मामले में मृतक के परिजनों को न्याय दिलवाने का कार्य करेंगे।
जानकारी के अनुसार छह नवंबर को पिल्लूखेड़ा गांव के राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी पाया गया है, जिसमें मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार यमुनानगर के डीडीपीओ को बताया था। इस मामले में पिल्लूखेड़ा पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर डीडीपीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को मृतक राजेंद्र के परिजनों ने दुष्यंत चौटाला के सामने डीडीपीओ की गिरफ्तारी की मांग उठाई। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वो इस दुख की घड़ी में दयानंद कुंडू के परिवार के साथ हैं।