फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सात गांवों को मिलेगी बिजली कटौती से छुटकारा

सात गांवों को मिलेगी बिजली कटौती से छुटकारा

Sun, 09 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
सात गांवों को मिलेगी बिजली कटौती से छुटकारा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। बिजली निगम और सिंचाई विभाग में पिछले एक साल से चली आ रही नोक-झोंक खत्म हो गई। दोनों विभागों की खींचातानी खत्म होने के बाद अब सात गांवों के किसानों को खेत में शेडयूल के अनुसार बिजली मिल सकेगी। बिजली निगम के एक्सईएन दलबीर वर्मा और सिंचाई विभाग के एक्सईएन केएस महला ने मौके का मुआयना कर नई लाइन को दोबारा से खड़ा कराया है।
एक्सईएन दलबीर वर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में नई लाइन को चालू करा दिया जाएगा। इस कार्य में दोनों विभागों का मिलाप कराने में गांव बहादुरगढ़ के सरपंच सुशील सांगवान और ब्लाक समिति सदस्य संजय कुमार की अहम भूमिका रही। उन्होंने गांवों की समस्या और दोनों विभागों की खींचतान को तत्कालीन डीसी जींद विनय सिंह के सामने रखा था और दोनों विभागों के एक्सईएन की बात डीसी से करवाई थी। इसके बाद डीसी विनय सिंह ने दोनों विभागों के एक्सईएन से बात कर जल्द ही पोल उपलब्ध करवाकर लाइन चालू करने के आदेश दिए थे। गांव बहादुरगढ़-सिल्लाखेड़ी ब्लाक समिति सदस्य संजय कुमार और बहादुरगढ़ सरपंच सुशील ने कई बार दोनों विभागों के एक्सइएन से मिले। इसके बाद अब लाइन पर काम फिर से शुरू हो गया।
विज्ञापन


ओवर लोड से परेशान थे किसान
गांव रत्ताखेड़ा, सिल्लाखेड़ी, बहादुरगढ़, जयपूर, छाप्पर, सिंघाना और बुढ़ाखेड़ा सहित सात गांवों के किसानों को ओवरलोड के कारण शेडयूल के अनुसार खेतों में बिजली नहीं मिल पा रही थी। बिजली निगम ने सिल्लाखेड़ी के 11केवीएम फीडर के साथ गांव जयपुर में अलग से एक और 11केवीएम का नया फीडर लगाने का प्रोजेक्ट तैयार किया। इस कार्य के निर्माण के लिए डेढ़ साल पहले निगम ने करीब 21 लाख 22 हजार रुपये का बजट पास कराया था। इसमें बिजली निगम को सफीदों 33 केवी पावर हाउस से 75 पोल नहर किनारे खड़े करके जयपुर तक लेकर जाने थे। पिछले साल बिजली निगम ने लगभग सभी पोल खड़े कर दिए थे और यह कार्य अंतिम पड़ाव पर था। इसी बीच सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने सभी खंभों को उखड़वा दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उनसे लिखित में अनुमति नहीं होने की बात कही। इस कारण सिंचाई विभाग और बिजली निगम के अधिकारियों के बीच काफी खींचतान चलती रही और किसानों की धान में डेढ़ साल तक ठीक से बिजली नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को खेतों मेें शेडयूल के अनुसार बिजली मिलेगी। नए पोल मंगवाकर लाइन को खड़ा कर दिया गया है। एक सप्ताह में लाइन को चालू कर दिया जाएगा। -दलबीर वर्मा, एक्सईएन, बिजली निगम


लाइन उखाड़ने वाला मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। तत्कालीन एक्सईएन के कार्यकाल में यह खींचतान चली होगी। जैसे ही बहादुरगढ़ सरपंच सुशील और ब्लाक समिति संजय कुमार ने यह मामला डीसी के माध्यम से मेरे संज्ञान में डाला तो तुरंत बिजली निगम के एक्सईएन से बात कर मौका का मुआयना किया और लाइन को शुरू करने की अनुमति दे दी गई थी। -केएस महला, एक्सईएन सिंचाई विभाग
सात गांवों के किसानों को मिलेगी बिजली कटौती से छुटकारा
सरपंच और ब्लाक समिति सदस्य के प्रयास से बनी बात
पिछले एक साल से बिजली निगम और सिंचाई विभाग में चल रही थी नोक-झोंक
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उखड़वा दिए थे पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed