{"_id":"595a94be4f1c1bbc708b46b2","slug":"161499108542-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलेवा गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया टूटी, आने जाने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलेवा गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया टूटी, आने जाने में हो रही परेशानी
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। राजौंद रोड से अलेवा गांव की तरफ जाने वाली सड़क नजदीक पशु अस्पताल के पास काफी दिनों से पुलिया टूटी है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटी पुलिया की शिकायत कई बार आला अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया। इस समस्या से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का मुख्य रास्ता है। जो कई गांवों को जोड़ता है। जहां से स्कूली बच्चे और ग्रामीण आते जाते हैं।
टूटी पुलिया को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव कि फिरनी का पक्का रास्ता गांव से शामदो की तरफ जाता है। इसी रास्ते पर विभिन्न विभाग जिसमें पशु अस्पताल, प्राथमिक स्कूल, स्वास्थ्य विभाग का उपकेंद्र और वाटर सप्लाई पंप आते हैं। गांव के मुख्य रास्ते में टूटी पुलिया के कारण से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कई बार ग्रामीणों ने टूटी पुलिया की शिकायत आला अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने पंचायत और प्रशासन से टूटी पुलिया को जल्द ठीक करवाने की मांग की।
विज्ञापन
बॉक्स
होते रहते है, हादसे
गांव का यह मुख्य रास्ता है। इस रास्ते स्कूली बच्चे और ग्रामीणों का आना-जाना होता है। टूटी पुलिया पर कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिया ठीक नहीं की गई। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जल्द से जल्द प्रशासन को टूटी पड़ी पुलियों को ठीक करवाना चाहिए। -सुनील सैनी, ग्रामीण।
विज्ञापन
कई गांव की सीमाओं को जोड़ता है रास्ता
गांव का यह मुख्य रास्ता है। जो कई गांवों की सीमाओं को जोड़ता है। कई बार वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का हल नहीं हो पाया। इसकी शिकायत कई बार आला अधिकारियों को कर चुके हैं। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है।- रोहताश, ग्रामीण।
इस बारे में अलेवा ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन कमलेश लोहान से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि पुलिया टूटी है। इसको विभाग से ठीक करवाने के साथ साथ सड़क को चौड़ा करने की मांग विभाग के साथ साथ हलका विधायक से की जाएगी ।
जल्द होगी टूटी पुलिया ठीक
गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया काफी दिनों से टूटी है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को दे चुके हैं। जल्द ही टूटी पुलिया को ठीक करवाया जाएगा। -रणधीर सिंह, सरपंच अलेवा।
जल्द काम शुरू होगा
पुलिया टूटी का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर पुलिया टूट रही है, तो जल्द से जल्द उसको ठीक करवाया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू होगा। -डीपी जैन, एसडीईओ मार्केट विभाग
अलेवा गांव के मुख्य रास्ते की पुलिया टूटी, आने जाने में हो रही परेशानी
कई बार हो चुके हैं हादसे, ग्रामीणों में रोष, ठीक करवाने की मांग